लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

मान की बयानबाजी राजनितिक अपरिपक्वता की निशानी : देवशाली…

चंडीगढ़ नगर निगम के पूर्व पार्षद शक्ति प्रकाश देवशाली ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 5 देशों की यात्रा पर की गई बयानबाजी को शर्मनाक एवं दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। मुख्यमंत्री जैसे संवैधानिक और संवेदनशील पद पर रहते हुए भगवंत मान की ऐसी बयानबाजी अशोभनीय एवं दुर्भाग्यपूर्ण है।

देवशाली ने कहा कि आज जब सम्पूर्ण विश्व भारतीय नेतृत्व का लोहा मानता है और जब किसी भी देश में भारत के प्रधानमंत्री का सम्मान किया जाता है तो प्रत्येक देशवासी स्वयं को गौरवान्वित अनुभव करता है। पंजाब के मुख्यमंत्री द्वारा की गई बयानबाजी उनकी वैश्विक राजनीति के प्रति अनभिज्ञता का प्रदर्शन करती है।

उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने राजनितिक आकाओं को प्रसन्न करने के लिए किसी भी स्तर तक गिर सकते हैं। जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विश्व के 26 देशों द्वारा सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित करने पर पूरा देश हर्ष का अनुभव कर रहा है तो भगवंत मान अपने बयानों से हंसी का पात्र बन रहे हैं। भगवंत मान को न तो इन देशों के बारे में कोई ज्ञान है और न ही वैश्विक मंच पर उनके महत्त्व के बारे में। यही कारण है कि वे ऐसी ओछी बयानबाजी कर रहे हैं। उनका यह बयान उनकी राजनितिक अपरिपक्वता की निशानी है।

देवशाली ने कहा कि आम आदमी पार्टी नेता और पंजाब के मुख्यमंत्री की ऐसी बयानबाजी देश की छवि खराब करने तथा वैश्विक स्तर पर नीचे दिखाने का प्रयास प्रतीत होती है जिसके लिए उन्हें सम्पूर्ण देश से माफ़ी मांगनी चाहिए।