लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

ASP के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरबख्श सिंह शेर गिल ने NCP सुप्रीमो एडवोकेट विवेक हंस गरचा से की शिष्टाचार बैठक…..

चंडीगढ़ 08 जुलाई 2025 अधिकार संघर्ष पार्टी (ASP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार गुरबख्श सिंह शेर गिल न्यू कांग्रेस पार्टी (NCP) सुप्रीमो एडवोकेट विवेक हंस गरचा जी से मुलाक़ात करने चंडीगढ़ पहुँचे। इस मौके सरदार गुरबख्श सिंह शेर गिल ने (NCP) सुप्रीमो एडवोकेट विवेक हंस गरचा जी को “भारतीय संविधान” की पुस्तक भेंट की। इस मौके उनके साथ राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष/पूर्व उपाध्यक्ष महिला आयोग पंजाब प्रदेश बीबी सुखजोत कौर मनहेड़ा एवं श्री बाल राष्ट्रीय प्रवक्ता, ASP राष्ट्रीय प्रवक्ता सरदार इक़बाल सिंह, डॉ.यादविंदर सिंह ज़िला अध्यक्ष फतेहगढ़ साहिब पंजाब प्रदेश मौके पर मौजूद थे।

इस अवसर पर सरदार गुरबख्श सिंह शेर गिल जी ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीम राव अम्बेडकर जी के बताये मार्ग एवं संविधान पर चलने वाले युवा नेता के हैं एडवोकेट विवेक हंस गरचा जी उल्लेखनीय है कि एडवोकेट विवेक हंस गरचा एक कूटनीतिज्ञ राजनीतिज्ञ होने के साथ-साथ चंडीगढ़ एवं पंजाब राज्य के एक प्रमुख समाजसेवी भी हैं जो चंडीगढ़ से लेकर केंद्र सरकार तक आम लोगों एवं गरीब लोगों के मुद्दों को उठाते रहते हैं। जिसके कारण सरकार कोई भी हो, उनका अपना अलग रुतबा और विचारधारा होती है।