लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

“24 घंटे पानी का वादा—हकीकत में जनता के साथ धोखा!”….

चंडीगढ़, — मनीमाजरा में 165 करोड़ रुपये की लागत से शुरू किए गए 24 घंटे जलापूर्ति परियोजना को लेकर समाजवादी पार्टी ने कड़ी आपत्ति जताई है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विक्रम यादव ने इसे “भाजपा शासन में भ्रष्टाचार और जनता को धोखा देने की सबसे बड़ी मिसाल” बताया।

डॉ. यादव ने कहा, “जब मनीमाजरा में 24 घंटे पानी नहीं आ रहा, तो कंपनी को कंप्लीशन सर्टिफिकेट कैसे दे दिया गया? क्या जनता की आँखों में धूल झोंककर इस प्रोजेक्ट को जबरन पूरा दिखाया जा रहा है? यह तो साफ-साफ भ्रष्टाचार की बू है।”

समाजवादी पार्टी ने मांग की है कि:

इस परियोजना में हुई सभी प्रक्रियाओं की स्वतंत्र एजेंसी से निष्पक्ष जांच कराई जाए।

संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय हो और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

जब तक सभी क्षेत्रों में समान जलापूर्ति सुनिश्चित नहीं होती, तब तक किसी प्रकार की दर वृद्धि को वापस लिया जाए।

जनता को यह स्पष्ट किया जाए कि इस परियोजना के तहत क्या लाभ हुए हैं और किस आधार पर प्रमाणपत्र जारी किया गया।

डॉ. यादव ने कहा, “यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जनता को राहत देने के नाम पर ऐसा प्रोजेक्ट चलाया गया, जिससे न सुविधा बढ़ी, न ही विश्वास। उल्टा पानी की दरें बढ़ाकर जनता पर अतिरिक्त बोझ डालने की तैयारी की जा रही है।”

समाजवादी पार्टी यह मांग करती है कि भाजपा नेता सिर्फ पत्र न लिखें, बल्कि जनता को जवाब दें कि उनकी सरकार में इस तरह की लापरवाही और गड़बड़झाले क्यों हो रहे हैं।