लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

अतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन पंजाब एवं चंडीगढ़ अग्रवाल, वैश्य समाज के 15 युवाओं को दिया गया ओपी जिंदल अवार्ड….

चंडीगढ़। अतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन पंजाब एवं चंडीगढ़ प्रदेश द्वारा 5वां वार्षिक भव्य संगीतमय स्वागत एवं सम्मान समारोह महात्मा गांधी स्टेट इंस्टीच्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन पंजाब के ऑडिटोरियम सेक्टर 26 चंडीगढ़ में आयोजित किया गया। इस अवसर पर पंजाब, हरियाणा से सैकडो अग्रवाल,वैश्य समाज के महानुभाव शामिल हुए, महा सम्मेलन में पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री वरिंद्र गोयल बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए , उन्होंने महाराजा श्री अग्रसेन की प्रतिमा के समक्ष ज्योति प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज किया। इस मौके पर राष्ट्रीय जांच एजेन्सी भारत सरकार एवं पंजाब पुलिस के रि. महानिदेशक दिनकर गुप्ता आईपीएस की अध्यक्षता में आयोजित इस आयोजन में संस्था के संस्थापक सर्वोच्च न्यायालय के रि.जस्टिस अशोक भान,संरक्षक जस्टिस एस एन अग्रवाल,संरक्षक जस्टिस आर के गर्ग,संरक्षक रि.आईएएस जे बी गोयल,संरक्षक रि.आईएएस धर्मपाल गुप्ता, संरक्षक रि.आईएएस डा.वी सी गुप्ता,जस्टिस आर सी गुप्ता,जस्टिस एल एन मित्तल शामिल हुए। इस भव्य कार्यक्रम में विख्यात पंजाबी कलाकार देशभक्ति एंव आप्रेशन सिंधुर के साथ – साथ सामाजिक गीत, पंजाबी भंगड़ा आदि प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान देवराज गर्ग की पुत्री एवं महाराजा अग्रसेन सेवा संगठन मनीमाजरा के चेयरमैन सतबीर गर्ग की पोती द्वारा

सीबीएसई 12वीं कक्षा की परीक्षा में 99.4 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली श्रेया गर्ग को ओपी जिंदल अवार्ड से सम्मानित किया गया ।

पंजाब प्रदेश के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंगला एवं चंडीगढ़ प्रदेश के अध्यक्ष राज कुमार गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम में संघ लोक सेवा आयोग- 2024 की परीक्षा पास करने वाले अग्रवाल,वैश्य समाज के 15 युवाओं को अग्रवाल,,वैश्य समाज के शिरोमणि विश्व विख्यात उधोगपति “ओपी जिंदल अवार्ड” से सम्मानित किया गया।