लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

वार्ड नंबर 24 में चलाया गया सफाई अभियान…

चंडीगढ़:- चंडीगढ़ नगर निगम की तरफ से वार्ड नंबर 24 में सीनियर डिप्टी मेयर एवं एरिया पार्षद जसबीर सिंह बंटी के मार्गदर्शन में वार्ड में सफ़ाई अभियान चलाया गया। नगर निगम के एम ओ एच विभाग की टीम एवं आर डब्ल्यू ए के सदस्य सदस्यों के साथ मिलकर यह सफाई अभियान चलाया गया था। इस अभियान में नगर निगम के 25 प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया। इसके साथ ट्रैक्टर ट्रॉली, पुश कटर, झाड़ू वाले सफाई मित्र एवं वार्ड निवासियों ने आपसी सहयोग और परस्पर प्रेम से वार्ड को स्वच्छ बनाने के अभियान की शुरुआत की।

एम ओ एच विभाग के इंस्पेक्टर हरविंदर सिंह ने बताया कि सफाई अभियान के अंतर्गत अगले क्रम में प्लास्टिक मुक्त अभियान की भी शुरुआत करेंगे। लोगों को अवगत करवाया कि आप लोग जब भी सब्जी मंडी में जाएं, अपने घर से कपड़े का बना बैग ही लेकर जाएं। हम प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करें और सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग तो बिल्कुल न करें।

पार्षद जसबीर सिंह बंटी ने बताया कि जब भी आप गौ माता को या किसी पालतू कुत्तों को रोटी डालते हो तो पॉलिथीन बैग के साथ में न डालिए। क्योंकि अगर आप पॉलिथीन में रोटी डाल देते हैं तो वह गाय के मुंह में पॉलिथीन के साथ चली जाती है और गाय बीमार होकर कई बार सांस ना आने के कारण मृत्यु हो जाती है।

इसके साथ ही क्षेत्र वासियों ने आ रही गार्बेज की समस्या के बारे पब्लिक हेल्थ के इंस्पेक्टर और पार्षद को अवगत कराया और साथ के साथ समाधान करने को कहा।

आर डब्ल्यू ए के उपप्रधान अशोक गोयल ने सराहना करते हुए कहा कि अगर नगर निगम ऐसे ही कार्य करती रहेगी, तो वह दिन दूर नहीं जब नगर निगम स्वच्छता में एक नंबर पर आ जाएगा।