लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

मुनि मंदिर में श्री सतगुरु देव श्री श्री 108 श्री मुनि गौरवानंद गिरि जी महाराज की 38वीं पुण्य तिथि पर धार्मिक समारोह विधि विधान के साथ संपंन….

चंडीगढ़ 24 जून 2025: सेक्टर 23 स्थित श्री महावीर मुनि मंदिर (साधू आश्रम)में ब्रह्मलीन श्री सतगुरु देव श्री श्री 108 श्री मुनि गौरवानंद गिरि जी महाराज की 38वीं पुण्य तिथि समारोह के उपलक्ष्य में सैकड़ों साधु संत और महात्माओं का आगमन हुआ। जिनका मुनि सभा के सदस्यगणों ने स्वागत किया और साधु संतो और महात्माओं की सेवा में भी योगदान दिया। इससे पूर्व प्रातः प्रभात फेरी और मंदिर परिसर विधि- विधान के साथ भव्य हवन किया गया। पूर्णाहुति के उपरांत इस धार्मिक समारोह के समापन पर महाआरती की गई।

देश के विभिन्न राज्यों से आये सभी साधु, संत, महात्माओं को सांस्कृतिक सचिव व मुख्य पुजारी पं. दीप भारद्वाज ने तिलक लगा कर अभिनंदन किया। इस दौरान सभा के प्रधान श्री दलीप चन्द गुप्ता व महासचिव एसआर कश्यप, उपप्रधान श्री ओ.पी पाहवा, कार्यालय सचिव नंदलाल शर्मा तथा कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र गुप्ता, ऑडिटर नरेश महाजन तथा सदस्य एचआर नंदवानी, ओपी गुप्ता भी उपस्थित थे जिन्होंने साधु, संत और महात्माओं को दक्षिणा, फल, वस्त्र वितरण किए और साधू-संतो व महात्माओं को विशाल भंडारे का प्रसाद वितरण किया। बाद में आम जनता को भंडारा परोसा गया।

कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध कथा वाचक आचार्य श्री हरि जी महाराज ने भक्तों को श्री हनुमान जी की महिमा का श्रवण कराया। उन्होंने कहा कि श्री हनुमान जी परम भागवत हैं, भक्तों के शिरोमणि हैं। यदि वास्तव में प्रभु श्रीराम को पाना है, तो पहले हनुमान जी को पाना आवश्यक है। हनुमान जी की भक्ति जब तक हृदय में प्रकट नहीं होती, तब तक श्रीराम का मिलना कठिन है।

सभा के प्रधान श्री दलीप चन्द गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि प्रति वर्ष ब्रह्मलीन श्री सतगुरु देव श्री श्री 108 श्री मुनि गौरवानंद गिरि जी महाराज की पुण्य तिथि पर धार्मिक समारोह विधि विधान के साथ मनाया जाता है और यह परंपरा भविष्य में भी यथावत जारी रहेगी।