लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

बिलीव ने किया हरियाणवी म्यूज़िक के लिए नया प्लेटफॉर्म ‘म्हारा टोरा’ लॉन्च….

दुनिया की जानी-मानी डिजिटल म्यूज़िक कंपनी बिलीव (Believe) ने भारत में हरियाणवी म्यूज़िक को बढ़ावा देने के लिए नया प्लेटफॉर्म ‘म्हारा टोरा लॉन्च किया है। इस पहल का उद्देश हरियाणा के कलाकारों को आगे बढ़ाना है, ताकि उन्हें म्यूज़िक बनाने की पूरी आज़ादी के साथ-साथ मार्केटिंग, डिजिटल और आर्थिक मदद भी मिल सके।

‘म्हारा टोरा बिलीव इंडिया की आर्टिस्ट सर्विसेज टीम का हिस्सा है, और ये हरियाणा के कुछ नए और जाने-माने कलाकारों के साथ मिलकर काम करेगा। इस नए इम्प्रिन्ट के तहत बिलीव ने 8 बड़े हरियाणवी कलाकारों को साइन किया है, जिनमें शामिल हैं: कबीरा, अजय भगता, काका WRLD, जीपी जी, हैशटैग पंडित, अमित सैनी रोहतकिया, अमित धुल और रेणुका पंवार।

इसका उद्देश है हरियाणवी म्यूज़िक को भारत और विदेशों में ज्यादा लोगों तक पहुंचाना। बिलीव अपनी डिजिटल ताकत और म्यूज़िक ऐप्स के साथ पार्टनरशिप के ज़रिए इस म्यूज़िक को और बड़ा बनाएगा।

थाईलैंड, इटली और फ्रांस में भी बिलीव ने ऐसे ही प्लेटफॉर्म शुरू किए हैं, और अब भारत में हरियाणवी संगीत के लिए ये बड़ा कदम उठाया गया है।

बिलीव इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर विवेक रैना ने कहा:

“हरियाणवी म्यूज़िक आजकल बहुत पॉपुलर हो रहा है। ‘म्हारा टोराके ज़रिए हम चाहते हैं कि यहां के कलाकारों को एक मज़बूत प्लेटफॉर्म मिले, जिससे वो अपने गाने ज्यादा लोगों तक पहुंचा सकें।”