लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

चंडीगढ़ के मीडिया कर्मियों की ओर से मीडिया हैल्पिंग ग्रुप के बैनर तले सैक्टर 32 के जीएमसीएच के बाहर ठंडे और मीठे पानी की छबील आयोजित….

चंडीगढ़ के मीडिया कर्मियों की ओर से मीडिया हैल्पिंग ग्रुप के बैनर तले सैक्टर 32 के जीएमसीएच के बाहर ठंडे और मीठे पानी की छबील लगाई गई

सुबह तकरीबन 10.45 बजे लोगों के लिए छबील की शुरुआत हुई, जोकि शाम तकरीबन 4 बजे तक जारी रही। इस दौरान लोगों को ठंडे मीठे पानी के साथ साथ हलवे और चने का भी प्रसाद वितरित किया गया।

मीडिया हेल्पिंग हैंड्स ग्रुप चंडीगढ़ के अंकुश महाजन ने बताया कि हर वर्ष मीडिया कर्मियों की ओर से इस तरह का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। पिछले 5 वर्षों से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है इस दौरान भारी गिनती में चंडीगढ़ के पत्रकारों ने हिस्सा लिया और एकजुटता दिखाते हुए सद्भावना पूर्ण अपना सहयोग दिया।

छबील में मनोज राठी, अंकुश महाजन, वरुण भट्ट, कुल्जिन्दर सूद, नवीन सेठी, संदीप सिंह, मनवीत सिंह, सुखविंदर सैनी, विनोद गुप्ता, हिमांशु शर्मा, मनजोत कंग, वरुण, मुकेश चौहान समेत बड़ी गिनती में सेवा निभाई।

वही सेक्टर 34 पुलिस स्टेशन के एसएचओ सतविंदर सिंह और चण्डीगढ़ प्रेस क्लब के अध्यक्ष सौरभ दुग्गल भी सेवा करने पहुंचे। मीडिया हेल्पिंग हैंड्स ग्रुप मीडियाकर्मियों को एक दूसरे के सहयोग से जरूरत मंद मीडियाकर्मियों के लिए फंड भी जुटाता है।