लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

59 वर्ष की आयु में माउंट एवरेस्ट चोटी को फतह करने वाले पर्वतारोही नवदीप सूद का चंडीगढ़ में सम्मान ….

चंडीगढ़ 8 जून सूद सभा चंडीगढ़ ने आज दिनांक 8 जून 2025 को एक सादे कार्यक्रम में उन्होंने श्री नवदीप सूद जी को माउंट एवरेस्ट फतह करके भारत का झंडा लहराने की साहसिक उपलब्धि के लिए सम्मानित किया। श्री नवदीप सूद जी ने यह उपलब्धि इस वर्ष 19 मई 2025 को हासिल की। यहां सेक्टर 44 तीर्थ सूद भवन में आयोजित किए गए इस कार्यक्रम में सूद सभा चंडीगढ़ के अध्यक्ष अमित सूद तथा अन्य पदाधिकारी ने गले में फूलों का हार डालकर और मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

इस मौके पर सूद सभा चंडीगढ़ के पैट्रन श्री उमेश सूद , जनरल सेक्रेटरी श्री सुधीर सूद, फाइनेंस सेक्रेटरी श्री खुशविंदर सूद तथा उनके साथ पूरी एग्जीक्यूटिव कमेटी मेंबर्स उपस्थित थे। इस मौके पर श्री नवदीप सूद का साथ उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सरिता सूद, श्री उमेश सूद, वाइस प्रेसिडेंट बीजेपी पंचकूला तथा पूर्व अध्यक्ष जिला परिषद पंचकूला तथा श्रीमती सोनिया सूद म्युनिसिपल काउंसिलर पंचकूला उपस्थित थे। सूद चंडीगढ़ के अध्यक्ष श्री अश्वनी सूद ने इस मौके पर कहा कि नवदीप सूद जी की यह उपलब्धि न सिर्फ उनके लिए बल्कि पूरी सूद बिरादरी तथा पूरे भारत के लिए एक गर्व की बात है।

उन्होंने कहा कि इसके साथ सबसे गर्व की बात यह है कि यह उपलब्धि उन्होंने 59 वर्ष की आयू में हासिल की है। इसके साथ वह पूरे भारत के दूसरे तथा हरियाणा के सबसे ज्यादा आयू के पर्वतारोही बन गए हैं जिसने इस उपलब्धि को हासिल किया है, जो पूरी सूद बिरादरी के लिए बहुत गर्व की बात है। उन्होंने यह भी फैसला किया कि इस साल होने वाले वार्षिक सूद मिलन दिवस के कार्यक्रम में श्री नवदीप सूद जी की इस साहसिक उपलब्धि को लेकर उन्हें कार्यक्रम में देश और विदेश से पहुंचने वाले सूद बिरादरी के हजारों सदस्यों की उपस्थिति में सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर सूद सभा के प्रेस सैक्रेटरी श्री सचिन सूद तथा ज्वाइंट प्रेस सैक्रेटरी श्री मुकेश सूद ने बताया कि आए हुए सभी लोगों को संबोधित करते हुए श्री नवदीप सूद जी ने अपने इस साथी का उपलब्धि को लेकर सांझा किए गए अनुभव तथा चुनौतियों को लेकर बताया कि यह उनके लिए तथा उनके परिवार के लिए आर्थिक तथा शारीरिक रूप से कठिन रहा। खासकर कैसे उनकी पत्नी ने हर कदम पर उनके साथ दिया यहां तक की उन्होंने बेस कैंप तक भी उनके साथ गईं। आए हुए सभी लोगों को तथा सारे भारत वासियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अगर वह यह उपलब्धि 59 वर्ष की आयू में हासिल कर सकते हैं तो भारत का हर नागरिक अगर सच्ची लगन से मेहनत करे तो कोई भी उपलब्धि हासिल कर सकता है। उन्होंने कहा कि वह सूद बिरादरी तथा हर भारतवासी का मार्गदर्शन करने के लिए सदैव उपलब्ध हैं।

सचिन सूद (पब्लिसिटी सेक्रेटरी)

मुकेश सूद (जॉइंट पब्लिसिटी सेक्रेटरी)