लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

भाजपा राजनीतिक लाभ के लिए भारतीय फ़ौज को नीचा दिखा रही है – कांग्रेस ….

चंडीगढ़ कांग्रेस ने आज भाजपा के कुछ नेताओं द्वारा भारतीय सेना की शौर्य और पराक्रम को नीचा दिखाने की नीयत से की गई अवांछनीय और अपमानजनक टिप्पणियां करने पर भाजपा की कड़ी निंदा की है।

चंडीगढ़ कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता राजीव शर्मा ने आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा दिया गया अत्यंत निंदनीय बयान कि भारतीय सेना को मोदी के सामने झुकना चाहिए, जानबूझकर और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की मौन स्वीकृति से दिलवाया गया है क्यों कि भाजपा सेना की वीरता और कुर्बानियों का इस्तेमाल अपने राजनीतिक हित साधने और प्रधानमंत्री मोदी की छवि चमकाने के उद्देश्य से करना चाहती हैं । कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा के एक के बाद एक नेता भारत की रक्षा सेनाओं के बारे में हास्यास्पद बयान दे रहे हैं, जिसका उद्देश्य आगामी चुनाव में भाजपा के लिए वोट का इन्तज़ाम करना है। उन्होंने कहा कि जहां पूरी दुनिया आतंकवाद के आकाओं को हराने के लिए भारतीय सेना की प्रशंसा कर रही है, वहीं भाजपा और उसके नेता देश की रक्षा सेनाओं द्वारा हाल ही में दिखाए गए युद्ध कौशल और सामरिक व्यूह रचना की उनकी योजनाओं को नीचा दिखाने की कोशिश कर रही है।

इस बीच चंडीगढ़ कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग के कार्यकर्ताओं ने डिप्टी कमिश्नर चंडीगढ़ के माध्यम से भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को ज्ञापन भेजकर भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ भाजपा नेता अजय शाह द्वारा की गई अपमानजनक टिप्पणी की कड़ी आलोचना की है। अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन अहमद अली सलमानी और चंडीगढ़ कांग्रेस के महासचिव जाहिद परवेज खान ने अजय शाह की इस अनुचित टिप्पणी के लिए उन्हें मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल से तत्काल बर्खास्त करने की मांग की है।

राजीव शर्मा, मुख्य प्रवक्ता चंडीगढ़ कांग्रेस