लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

राम दरबार की समस्याओं को लेकर भाजपा मण्डल अध्यक्ष चंदन चण्डीगढ़ महापौर से मिले …

आज भाजपा मण्डल अध्यक्ष चंदन अपनी मण्डल टीम के साथ वार्ड नं 19 राम दरबार की विभिन्न समस्याओं को लेकर चण्डीगढ़ महापौर श्रीमती हरप्रीत कौर बबला से मिल कर राम दरबार मे हो रही समस्याओं पर विस्तार से जानकारी दी तथा आप पार्टी की पार्षद ने 4 वर्ष से वार्ड में कोई काम नहीं किया, इस बाबत भी उन्होंने बताया कि राम दरबार में सड़कों, पार्क , सीवरेज तथा सफाई व्यवस्था बहुत दयनीय हो गई है। वर्तमान पार्षद ने इस दिशा में कभी कोई काम नहीं किया और न ही उन्हें लगता है कि राम दरबार के निवासियों को कोई समस्या है जो कि अपने आप में एक चिंता का विषय है।

चण्डीगढ़ महापौर ने राम दरबार की समस्याओं पर प्राथमिकता से जल्द काम करने का विश्वास दिलाया।

मण्डल टीम से महामंत्री लवकेश कुमार, सचिव मधु , सोशल संयोजक हिमांशु महावर व सचिव मनीष उपस्थित रहे।