लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

सुरिंदर वर्मा वर्किंग जर्नलिस्ट ऑफ़ इंडिया के चंडीगढ़ पंजाब और हिमाचल के सलाहकार नियुक्त…

चंडीगढ़:–मिरर 365.com और चंडीगढ़ टुडे. Org के प्रमुख संपादक सुरिंदर वर्मा को गत दिवस आयोजित हुई एक ऑनलाइन बैठक में चंडीगढ़ पंजाब और हिमाचल प्रदेश के सलाहकार नियुक्त किया गया है। उन्हें यह नियुक्ति वर्किंग जर्नलिस्ट ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव सौंपी गई है। इस ऑनलाइन मीटिंग में तीन राज्यों पंजाब, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश के प्रतिनिधि मौजूद थे।

जिक्र योग्य है कि सुरिंदर वर्मा भारतीय खाद्य निगम में पी आर ओ के रूप में काम कर चुके हैं। रिटायरमेंट के पश्चात उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में प्रवेश किया और समाचार पत्र नमस्ते रीडर्स अलर्ट और आर एन आई से मान्यता प्राप्त दो मैगज़ीन इन्वेस्टर्स अपडेट और कंज्यूमर पावर की शुरुआत भी की। कुछ समय पश्चात प्रिंट मीडिया से सोशल मीडिया में स्थानांतरित होने के बाद उन्होंने वर्ष 2016 में 02 वेबसाइट और यू ट्यूब चैनल 365.com और चंडीगढ़ टुडे. Org की शुरुआत की।पत्रकारिता में इन्हें शानदार पहचान मिली और उन्हें राष्ट्रीय डिप्टी प्रेसिडेंट राष्ट्रीय मीडिया संघ (एन एम सी) नियुक्त किया गया। भारतीय लघु और मीडिया समाचार पत्रों के भारतीय डिप्टी प्रेसिडेंट (आई एफ एस एम एन) और सलाहकार राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ (आर पी एम एस) और कई राज्य / राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।

इस मीटिंग में मौजूद लोगों में विनाद शर्मा संयोजक चंडीगढ़ और वीना पाठक संयोजक एच पी उपस्थित थे।

इस मौके पर सदस्य और प्रतिष्ठित अतिथि प्रेम विज सहित परवीन कुमार और सुशील कुमार भी उपस्थित रहे। मीटिंग की अध्यक्षता संजय उपाध्याय ने और संचालन संजय सक्सेना ने किया।मौजूद सभी सदस्य सदस्यता प्राप्त करने के लिए समायोजित किए गए थे।