लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

सेक्टर 34 में डिज्नीलैंड कार्निवाल की कल से हो रही है शुरुआत: भव्य प्रवेश द्वार और झूले रहेंगे आकर्षण का केंद्र….

चंडीगढ़( ):-चंडीगढ़ में कार्निवाल कल्चर को अलग ही रूप देने (चाहे डायनासौर हो या गेटवे ऑफ इंडिया, लाल किला के आकर्षक प्रवेश द्वार हों या अन्य) के लिए विख्यात जिंदल इवेंट एक बार फिर से मेला देखने के शौकीनों के लिए कुछ विशेष लेकर आए है। इस बार ट्राईसिटी के लोगों को एक बार फिर कुछ अलग और नया प्रवेश द्वार देखने को मिलेगा। इस बार अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त डिज्नीलैंड तैयार किया गया है।

जिसके आगे सेल्फी और फ़ोटो लेना लोगों को निश्चित रूप से आकर्षित करेगा। यह सब देखने को मिलेगा सेक्टर 34 एग्जीबिशन ग्राउंड में 26 अप्रैल 2025 से 25 मई 2025 माह के अंत तक चलने वाले डिज्नीलैंड कार्निवाल में।

डिज्नीलैंड कार्निवाल के संचालक बिपन जिंदल जी ने बताया कि अगर आप अच्छा वीकेंड बिताना चाहते हैं तो एक बार इस डिज्नीलैंड कार्निवल का रुख कर सकते हैं। यहां आपको एक शानदार शाम बिताने का मौका मिलेगा। इस जगह पर आप न केवल दोस्तों के साथ बल्कि फैमिली के साथ भी जा सकते हैं। रंगों से भरपूर कार्निवल मनोरंजन की सवारी से भरा हुआ है, यहां मस्ती करने के बाद ये दिन आपका यकीनन खुशियों से भर जाएगा।

इसके अलावा आप फूड स्टॉल पर पंजाबी, साउथ इंडियन और अलग-अलग व्यंजनों का आनंद ले सकते हैं। इसके अतिरिक्त, बच्चों और वयस्कों के लिए लगभग 10 झूले लगाए गए हैं। झूलों में बच्चों -वयस्कों के लिए ड्रैगन व्हील, कोलंबस, ब्रेक डांस, मिककी माउस, ड्रैगन ट्रैन, जायंट व्हील, स्कारी हाउस और मेरी गो राउंड इत्यादि शामिल हैं। इसलिए सभी झूलों का भी फिटनेस परीक्षण किया गया है।

यहां अंदर जाने वाले प्रवेश द्वार को भी बेहद ही आकर्षक तरीके से सजाया गया है। कार्निवाल में प्रवेश के लिए प्रत्येक व्यक्ति से प्रवेश शुल्क मात्र ₹50 रखा गया है। कार्निवाल शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक चला करेगा।

यहां हर तरह की दुकानें हैं, जैसे रेडीमेड कपड़े, टेराकोटा मूर्तियां, राजस्थानी प्योर गचक, वुडन डिज़ाइनर फर्नीचर, पानीपत हैंडलूम, बदोई कारपेट, कश्मीरी गर्म वस्त्र, और मैग्नेटिक अक्यूप्रेशर मशीन, किताबें और बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले उपलब्ध हैं।

सुरेश कपिला और रिंकू जी के अनुसार कार्निवाल में सुरक्षा के पूरे इंतज़ाम है। कार्निवाल में जगह जगह पर सी सी टी वी इनस्टॉल किए गए हैं। किसी भी तरह की अनहोनी के लिए फायर सुरक्षा उपकरण का भी इंतेजाम है।