लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

कांग्रेस ने शोक सभा कर पहलगाम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की…..

आज सांसद एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव रजनी पाटिल ने सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा निर्दोष लोगों की हत्या पर सेक्टर 35 कांग्रेस भवन में आयोजित एक शोक सभा में अपना दुख और क्षोभ व्यक्त किया।

चंडीगढ़ कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता राजीव शर्मा के अनुसार, शोक सभा की शुरुआत दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि में दो मिनट का मौन रखने से हुई। इस शोक सभा में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव विदित चौधरी और चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष एच.एस. लक्की के अलावा चंडीगढ़ भर से सैंकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता भी शामिल हुए।

कश्मीर के पर्यटक स्थल पहलगाम में हुई हत्याओं की निंदा करते हुए रजनी पाटिल ने कहा कि जब हमने एक युवा नवविवाहिता को अपने पति के शव के पास बेकाबू होकर विलाप करते हुए देखा तो इस दॄष्य ने हम सभी को अंदर से झकझोर कर रख दिया है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी, इंदिरा और राजीव गांधी जैसे महान नेताओं को आतंकी हमलों में खोने वाले कांग्रेसजन अपने प्रियजनों को खोने वाले इन सभी परिवारों के दर्द और पीड़ा को समझते हैं। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी इस संकट की घड़ी में भारत सरकार के साथ खड़ी है और आतंकवादियों और उनके आकाओं को सख्त से सख्त सज़ा देने की मांग करती है।

पहलगाम के आतंकवादी हमले में हुए अपूरणीय नुकसान पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए, विदित चौधरी ने कहा कि किसी को भी अपनी सांप्रदायिक राजनीति को बढ़ावा देने के लिए इस दुखद घटना का राजनीतिकरण करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। उन्होंने सभी धर्मों, जातियों और पंथ के लोगों से देश से आतंकवाद को जड़ से उखाड़ने के लिए एकजुट होने की अपील की।

इस अवसर पर बोलते हुए, एच एस लक्की ने कहा कि पार्टी ने संविधान बचाओ रैली आयोजित करने की तैयारी की थी, जिसे मंगलवार को हुई त्रासदी के कारण स्थगित कर दिया गया था। उन्होंने शहरवासियों से शांति और सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने और पीड़ित परिवारों के साथ एकजुटता से खड़े होने का आह्वान किया।

राजीव शर्मा, मुख्य प्रवक्ता, चंडीगढ़ कांग्रेस।