लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

वार्ड नम्बर 24 में लगाया गया स्वास्थ्य मेला….

चंडीगढ़:– गाँव अटावा स्थित डिस्पेंसरी में चंडीगढ़ नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर और वार्ड नम्बर 24 के पार्षद जसबीर सिंह बंटी के मार्गदर्शन में एक भव्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पीजीआई, गवर्नमेंट हॉस्पिटल सेक्टर 16 चंडीगढ़ एवं रयात बाहरा यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने वार्ड नंबर 24 सहित चंडीगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों एवं ट्राईसिटी (मोहाली व पंचकूला) से आए हुए सैकड़ों नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस स्वास्थ्य मेले में विशेषज्ञ चिकित्सक ने अपनी सेवाएं दी। इस *स्वास्थ्य मेले में कान, मेडिसिन, दंत चिकित्सा,स्किन, स्त्री रोग, आयुर्वेद एवं फिजियोथेरेपी जैसे विभिन्न चिकित्सीय फील्ड के प्रतिष्ठित डॉक्टरों ने रोगियों* का स्वास्थ्य जांचते हुए , उचित निदान कर उन्हें स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया।

इस अवसर पर *मानवता फाउंडेशन (पंजीकृत) को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। फाउंडेशन के संस्थापक एवं चेयरमैन श्री सनी राजपूत जी तथा अध्यक्ष श्री सुरेश राणा जी* ने अपनी उपस्थिति दर्ज करते हुए शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर के शुभारंभ हेतु माननीय सीनियर डिप्टी मेयर श्री जसबीर सिंह बंटी जी को हार्दिक बधाई दी।

आरोग्य मंदिर:

जनहित में एक क्रांतिकारी पहल;:–

माननीय श्री बंटी जी ने सेक्टर 42 के निवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को अत्यंत कम समय में पूरा करते हुए आरोग्य मंदिर का उद्घाटन किया। इस केंद्र में *विशेषज्ञ डॉक्टरों* की टीम निरंतर लोगों की सेवा के लिए तत्पर रहेगी।

आभार एवं शुभकामनाएं:–

इस सफल आयोजन के लिए *माननीय सीनियर डिप्टी मेयर श्री जसबीर सिंह बंटी जी ने पीजीआई , गवर्नमेंट हॉस्पिटल सेक्टर 16 चंडीगढ़ एवं रयात बाहरा यूनिवर्सिटी के डॉक्टरों, मानवता फाउंडेशन (पंजिकृत)* तथा समस्त सहयोगियों को जनता की सेवा में दिए गए सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस कैंप के दौरान 200 से ज्यादा मरीज ने स्वास्थ की जांच करवाई.