लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

एनजीओ वॉयस ऑफ यूनिटी ने आयोजित की घरेलू सजो सामान की प्रदर्शनी…

चंडीगढ़, 6 अक्टूबर 2024: एनजीओ वॉयस ऑफ यूनिटी वेलफेयर सोसायटी, चंडीगढ़ ने स्थानीय सॉलिटियर होटल में घरेलू सजो सामान पर आधारित एक भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया। यह प्रदर्शनी सोसायटी की फाउंडर व समाज सेवी जया गोयल तथा प्रेसिडेंट नेहा मित्तल के नेतृत्व में हुआ।

इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण के तहत महिलाओं को वस्तु प्रदर्शनी के माध्यम से रोजगार के अवसर प्रदान करना था। प्रदर्शनी में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी कलात्मकता का प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनी में विभिन्न प्रकार के आर्ट एंड क्राफ्ट, घरेलू व्यंजन, कैंडल्स और अन्य रोजमर्रा की वस्तुएं प्रदर्शित की गईं। महिलाओं द्वारा बनाए गए विशेष व्यंजनों का एक फूड कॉर्नर भी लगाया गया, जहाँ उन्होंने अपने घर के बनाए व्यंजनों को पेश किया और बेचा।

त्योहारों के मौसम को ध्यान में रखते हुए, महिलाओं ने रंग-बिरंगी कैंडल्स, दीये, बेडशीट, क्रॉकरी, स्टेश्नरी, उच्च गुणवत्ता के प्लास्टिक का सामान, स्वयं पेंट की गई प्रिंटेड साड़ियाँ और श्री कृष्ण-राधा जी की पेटिंग्स की प्रदर्शनी भी लगाई। प्रदर्शनी को दर्शकों ने खूब सराहा और यहाँ से खरीदारी की।

इस अवसर पर सोसायटी की फाउंडर जया गोयल और प्रेसिडेंट नेहा मित्तल ने कहा कि “इस प्रदर्शनी के माध्यम से हम महिलाओं को न केवल अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान कर रहे हैं, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी कदम बढ़ा रहे हैं। हमें गर्व है कि हमारे साथ इतनी प्रतिभाशाली महिलाएं जुड़ी हैं।”

प्रदर्शनी के बाद मनोरंजक खेलों और रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया, जिसने उपस्थित दर्शकों का मनोबल बढ़ाया।