लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

किन्नर मंदिर में आदिशक्ति माता का यज्ञ, विशेष पूजन और 108 दीप पूजन किया…

चंडीगढ़:–जय माता मंदिर किन्नर एजुकेशन एंड चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा शनिवार को बापूधाम स्थित किन्नर मंदिर में आदिशक्ति माता का कुंभाभिषेक वार्षिक पूजन का आयोजन किया गया। किन्नर डेरा प्रमुख महंत कमली माता ( पुजारिन) ने मंदिर के पुजारियों की उपस्थिति में माता का यज्ञ- विशेष पूजन और 108 दीप पूजन किया। इस दौरान आदिशक्ति माता की विधिवत रूप से पूजा अर्चना कर सर्व मानव समाज की मंगल कामना की गई। मंदिर में उपस्थित भक्तजन माता की भजनों पर मदमस्त हो कर झूमे नाचे। भक्तगणों में माता का लँगर प्रसाद भी बांटा गया।

महंत कमली माता ने बताया कि जय माता मंदिर किन्नर एजुकेशन एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के अंतर्गत किन्नर मंदिर में आदिशक्ति माता का कुंभाभिषेक वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया है। इसके तहत यज्ञ, विशेष पूजन और 108 दीप पूजन किया गया। उन्होंने कहा कि पूजा अर्चना के समाज मे सुख समृद्धि और लोगों के सुनहरे भविष्य की कामना की गई। उन्होंने बताया कि आदिशक्ति माता की पूजा और हवन यज्ञ करने से सभी की मनोकामना पूर्ण होती है। ट्रस्ट के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि जरूरतमंद छात्रों की मुफ्त शिक्षा और के साथ साथ कापी-किताबों का भी प्रबंध किया जाता है। ट्रस्ट की ओर से प्रतिवर्ष गरीब कन्याओं की शादी करवाई जाती है। वहीं ट्रस्ट की ओर से 28 अगस्त को लगवाए गए ब्लड डोनेशन कैम्प की कड़ी में 01 सितंबर 2024 को भी पीजी आई में ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने समाज से अपील की कि वो बढ़चढ़ कर इस रक्तदान शिविर में भाग लें। आपके द्वारा किया गया रक्तदान कई लोगों की जान बचा सकता है।