लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने चंडीगढ़ महिला कांग्रेस और चंडीगढ़ एनएसयूआइ के नए अध्यक्षों की नियुक्ति…

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने चंडीगढ़ महिला कांग्रेस और चंडीगढ़ एनएसयूआइ के नए अध्यक्षों की नियुक्ति की है। नंदिता हुड्डा को चंडीगढ़ महिला कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि सिकंदर बूरा को चंडीगढ़ एनएसयूआइ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस आशय के पत्र जारी किए हैं।

यह बताना उचित होगा कि दोनों के नाम की संस्तुति चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एच एस लकी ने की थी।

आज दोनों नवनिर्वाचित अध्यक्षों ने चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एच एस लकी से मुलाकात की और उनके सहयोग के लिए उनका आभार जताया। एच एस लकी ने कहा कि इन नियुक्तियों से संगठन को मजबूती मिलेगी और जल्द ही संगठन में बड़ा बदलाव होगा। लकी ने उनसे शहर की महिलाओं और छात्र समुदाय के लिए कड़ी मेहनत करने को कहा।

एच एस लकी, अध्यक्ष चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस