लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

श्री सनातन धर्म मंदिर में सेक्टर 46 में सप्त दिवसीय श्री राम कथा से प्रभु श्री राम की भक्ति में डूबा सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़…

यहां से श्री सनातन धर्म सेक्टर 46 चंडीगढ़ में जारी सप्त दिवसीय श्री राम कथा में आज छठे दिवस पर भगवान श्री राम की लंका पर चढ़ाई को लेकर व्याखान किया गया । श्री सनातन धर्म सभा सेक्टर 46 की ओर से आयोजित की जा रही कथा में मंदिर के पुजारी एवं कथा वाचक पंडित राहुल गोदियाल ने आज श्री राम कथा के छठे अध्याय में भगवान श्री राम और उनकी सेना की ओर से कैसे समुद्र को पार करने के लिए राम सेतु बनाया गया का बहुत ही भावपूर्ण और सुंदर ढंग से व्याखान किया। सभा के अध्यक्ष जितेंद्र भाटिया ने बताया कि,

यह कथा 16 जून को प्रारंभ हुई थी और कल 22 जून को कथा का विश्राम होगा। दोपहर बाद आयोजित की जा रही इस कथा के भव्य आयोजन में सेक्टर सहित आसपास के बड़ी संख्या में श्रद्धांजलि श्रद्धालु पहुंच कर भगवान श्री राम का आशीर्वाद ले रहे हैं । उन्होंने बताया कि कथा के उपरांत श्रद्धालुओं को लड्डू, ब्रेड पकोड़े, जूस और आइसक्रीम आदि का प्रसाद भी बांटा जा रहा है। सभा के महासचिव सुशील सोवत ने बताया की कथा के विश्राम वाले दिन सुबह हवन और उसके उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कथा के इस भव्य योजना को लेकर मंदिर के पुजारी पंडित हरि कृष्ण नौटियाल जी, पंडित गोपाल शुक्ला जी, पंडित शैलेंद्र गोदियाल जी की तथा सभा के अन्य मेंबरों की ओर से विशेष योगदान और सेवा की जा रही है। कथा के दौरान भजन गायक के.के. आनंद तथा उनकी मंडली ने श्रद्धालुओं को अपने मधुर संगीत और भजनों से झूमने पर मजबूर कर दिया