लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

10 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में एक भव्य समारोह…

योग अभ्यास ,सूखना लेक , चंडीगढ़ के तत्वाधान में आयोजित किया गया । NCC के संकड़ों लड़के लड़कियों तथा योग अभ्यास , सुखना लेक के सदस्यों ने अपनी योग गुरु बहन सीमा सेठी जी के मार्गदर्शन एवम् नेतृत्व में योगासन के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने में विशेष रुचि दिखाई । इस आयोजन को चंडीगढ़ एवम् इसके आस पास रहने वाले 20-25 हज़ार लोगों ने विभिन्न You tube channel के माध्यम से इस शानदार प्रदर्शन को Live देखा गया ।

योग अभ्यास कल्ब सुखना पिछले साल अस्तित्व में आया तथा इसकी संस्थापक बहन योग गुरु सीमा सेठी जी Boating point sukhna lake chandigarh पर प्रतिदिन सुबह सुबह अपने सहयोगियों श्रीमती उषा व श्री रणजीत गुप्ता के साथ निःशुल्क योग कक्षाओं का सफलता पूर्वक आयोजन करती आ रही हैं । फलस्वरूप संकड़ों स्त्री- पुरुष व बच्चे वरिष्ठ नागरिक योग कक्षाओं के माध्यम से स्वास्थ लाभ प्राप्त कर रहे हैं ।

आज के इस शुभ अवसर् पर योग अभ्यास संस्था के सदस्यों के बीच योग एवम् उसके लाभ विषय पर एक निबंध लेखन प्रतियोगिता भी करवाई गई । जिसमे श्रीमती कानिका सिंहल को पहला,श्रीमती नीरजा महाजन को दूसरा तथा श्री महताब खत्री को तीसरा स्थान मिला । निबंध विजेताओं को प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया ।

आज के इस प्रभावशाली आयोजन को एक सूत्र में पिरोने के लिए श्री विजय पाल सिंह जी (रिटायर्ड DSP ) ने विशेष भूमिका निभाई।

आज के इस आयोजन के मुख्य अतिथि श्री प्रदीप बंसल जी , जो कि चंडीगढ़ के प्रसिद्ध समाजसेवी एवम् व्यवशायी तथा एक योगा प्रेमी भी हैं , ने अपने संबोधन में योग पर प्रकाश डाला तथा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर चंडीगढ़ निवासियों को अपनी शुभकामनाएँ दी । उन्होंने योग गुरु सीमा सेठी जी दवारा योग के लिये किये जा रहे प्रयत्नों की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए विश्वास दिलाया कि भविष्य में भी योग अभ्यास संस्था पर उनका आशीर्वाद बना रहेगा । योग दिवस समापन से पूर्व मुख्य अतिथि दवारा विभिन्न श्रेणियों में विजयी योगियों को पुरुस्कार वितरित किये गये । विभिन्न योग प्रतितोगिताओं में हिस्सा लेने वाले योगियों में शामिल थे।

सर्व श्री/श्रीमती :-

राकेश शर्मा, चाँदनी शर्मा , सुधा शर्मा, हीरा लाल नारंग , रणधीर सरोहा , प्रीत ताक , जपलिन टाक, संजीव सेठी , आशीष मिढ़ा, प्रतिभा मित्रा, सुनीता सेनी , prof राजेश दहिया, बिमला, महताब खत्री , सिमरन , dr अक्षय सक्सेना , कौर सेन, नरेश शर्मा, नरिंदर चौहान, राजसेखर, अमृत बंसल , नरेश बंसल इत्यादि इत्यादि ।