लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

नागराज मंजुले की ‘मटका किंग’ में सई ताम्हणकर की एंट्री…

राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित फिल्म निर्माता नागराज मंजुले ने अपने अगले बड़े प्रोजेक्ट ‘मटका किंग’ के लिए सई ताम्हणकर को चुना है। इसके साथ ही, सई एक्सेल एंटरटेनमेंट के दो प्रोजेक्ट्स ‘ग्राउंड जीरो’ और ‘अग्नि’ में भी अहम् भूमिकाओं में नज़र आएँगी, जिसमें उनके साथ इमरान हाशमी और प्रतीक गांधी भी अभिनय करेंगे।

सई के ‘मटका किंग’ में शामिल होने की इस खबर ने दर्शकों और उनके प्रशंसकों के बीच उत्सुकता और प्रत्याशा काफी बढ़ा दी है। यह पहली बार है जब सई फिल्म मेकर नागराज मंजुले के साथ काम करती हुई नज़र आएँगी।

नागराज मंजुले के साथ काम करने के लिए अपना उत्साह व्यक्त करते हुए, सई ने कहा, “नागराज मंजुले मेरी विश लिस्ट में रहे हैं और मैंने कई इंटरव्यूज़ और सोशल मीडिया के जरिए इस बात को व्यक्त किया है। मैं उनके साथ काम करने के लिए बहुत उत्साहित हूँ और साथ ही थोड़ी-सी घबराई हुई भी हूँ। अमेज़न प्राइम की इस वेब सीरीज़ में विजय वर्मा भी हैं और मुझे उनके जैसे शानदार अभिनेता के साथ काम करने का मौका मिल रहा है, यह मेरे लिए सम्मान की बात है। हालाँकि, मैं किरदार के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बता सकती, लेकिन अचानक से आई इस खुशी की लहर से में बेहद उत्साहित और रोमांचित हूँ।”

‘ग्राउंड जीरो’, ‘अग्नि’ और ‘मटका किंग’ के अलावा, दर्शक ‘डब्बा कार्टेल’ में भी सई को देख पाएँगे, जो इस वर्ष के अंत में नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होने वाली है। यह फिल्म एक्सेल एंटरटेनमेंट के साथ सई के तीसरे सहयोग का प्रतीक है और इसमें शबाना आज़मी, ज्योतिका, शालिनी पांडे, निमिषा सजयन, अंजलि आनंद, गजराज राव और जिशु सेनगुप्ता जैसे दिग्गज कलाकार शामिल हैं।

सई ताम्हणकर के दिलचस्प प्रोजेक्ट्स की आशाजनक लाइन-अप उनके विज़न और बहुमुखी प्रतिभा को दर्शाती है, उद्योग में उनकी बढ़ती लोकप्रियता को उजागर करती है और एक ऐसी परफॉर्मेंस देने का वादा करती है, जो दर्शकों को निश्चित रूप से पसंद आएगी। जैसे-जैसे सई विविध और चुनौतीपूर्ण भूमिकाएँ निभा रही हैं, उनकी लोकप्रियता बढ़ती जा रही है, और इस प्रकार वे फिल्म निर्माताओं और निर्देशकों को पसंदीदा अभिनेत्री बन रही हैं।