लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

तिवारी ने मतदाताओं से मताधिकार का प्रयोग करने और लोकतंत्र का उत्सव मनाने का आह्वान किया · कहा, यह पवित्र पर्व 5 साल में एक बार आता है, सभी को इसमें भाग लेना चाहिए…

चंडीगढ़, 31 मई: वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने आज चंडीगढ़ के मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने और लोकतंत्र के उत्सव को मनाने की अपील की।

कल 1 जून को मतदान की तिथि से पहले मतदाताओं से अपनी अपील में तिवारी ने कहा, भारत के लोगों को अपने शासकों को चुनने का अधिकार प्राप्त है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा, “चूंकि हमारी और बाद की पीढ़ियों का जन्म एक स्वतंत्र और लोकतांत्रिक भारत में हुआ है, इसलिए हम शायद इस अधिकार को हल्के में लेते हैं”, उन्होंने लोगों से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि वे अपना वोट अवश्य डालें और चुनावों के बाद गठित होने वाली अठारहवीं लोकसभा के गौरवशाली मतदाता बनें।

उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ के लोगों को पास आज यह अकेला मौका है कि वह अपना प्रतिनिधि चुनें, जबकि पूर्ण राज्यों में लोगों को विधानसभा चुनावों के दौरान भी वोट करने का मौका मिलता है।

तिवारी ने कहा कि महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, बाबा साहेब अंबेडकर और अन्य महान नेताओं और राजनेताओं के कारण ही देश को संवैधानिक लोकतंत्र मिला है, जिसके कारण भारत को दुनिया में सबसे बड़ा लोकतंत्र माना जाता है। उन्होंने कहा कि हम मतदान करें और अपने संविधान और लोकतंत्र में अपनी आस्था को फिर से पुष्ट करें। तिवारी ने चुनाव व्यवस्थाओं और तैयारियों की भी समीक्षा की और सभी से इस बात पर जोर दिया कि वे न केवल स्वयं मतदान करें, बल्कि दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें।