लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

चण्डीगढ़ को सिटी स्टेट बनाने के मनीष तिवारी के एलान पर शिअद (अ) ने बोला जोरदार हमला….

चण्डीगढ़ : चण्डीगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी मनीष तिवारी ने बीते दिनों जारी किए घोषणा पत्र में चंडीगढ़ को सिटी स्टेट बनाने का दावा किया है। इसके बाद चण्डीगढ़ व पंजाब में सियासत गरमा गई है। शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के नेताओं ने इस मामले में तिवारी के साथ कांग्रेस को भी घेरा है। शिअद (अ) के चण्डीगढ़ से उम्मीदवार लखबीर सिंह कोटला व श्री आनंदपुर साहिब से उम्मीदवार कुशलपाल सिंह मान ने आज चण्डीगढ़ प्रेस क्लब में आयोजित एक प्रेस वार्ता में पत्रकारों से बात करते हुए दो टूक में कहा कि चण्डीगढ़ पंजाब का है। उन्होंने कहा कि चण्डीगढ़ को पंजाब से अलग करने की कांग्रेस की कोशिश का शिअद (अ) की ओर से हर संभव विरोध किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर पंजाब कांग्रेस को भी अपना रुख स्पष्ट करते हुए पंजाब के हकों को छीनने वाली बात पर अपनी राय देनी चाहिए, ताकि लोग किसी तरह की दुविधा में न रहे और मतदान करने से पहले अपनी एक राय बना सकें। इन नेताओं ने तिवारी के दावे पर कहा कि यह एक प्रकार से पंजाब की पीठ पर छुरा मारने के बराबर है। उनके मुताबिक इस वादे ने आप और कांग्रेस दोनों के पंजाब विरोधी चेहरे को उजागर कर दिया है। उन्होंने कहा कि इन दोनों पार्टियों ने चंडीगढ़ पर पंजाब के अधिकारों को कमजोर किया है। दोनों नेताओं ने भी जोर देकर कहा कि चंडीगढ़ पंजाब का है और ये दावा निर्विवाद और अविवादित है। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर चण्डीगढ़ को पंजाब से अलग नहीं करने दिया जाएगा,चाहे कोई भी कुर्बानी क्यों न देनी पड़े। कांग्रेस पर बरसते हुए शिअद (अ) नेताओं ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा पंजाबियों के साथ धक्का किया है, चाहे वो एसवाईएल का मामला हो, या फिर ऑपेरशन ब्लूस्टार हो, तथा चाहे फिर सिख दंगे हों। लखबीर सिंह कोटला व कुशलपाल सिंह मान ने कांग्रेस के साथ साथ भाजपा, आप और शिअद (बादल) को भी आड़े हाथों लिया व इन सभी पार्टियों को पंजाबियों के साथ अन्याय करने का दोषी करार दिया। इस अवसर पर जत्थेदार बलकार सिंह भुल्लर, सुखविंदर सिंह भाटिया, तलविंदर सिंह भुल्लर, बलबीर सिंह, सेवा सिंह गीगेमाजरा, नायब सिंह गीगेमाजरा, जगदीप सिंह कंसाला, जिला युवा अध्यक्ष मोहाली, स कर्णराज सिंह एडवोकेट पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट, विक्रमप्रीत सिंह , नाजर सिंह सारंगपुर मणका, मनप्रीत सिंह बडहेड़ी व रणधीर सिंह सारंगपुर आदि भी मौजूद रहे।