लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

कई दिग्गज नेता ने अपने समर्थकों सहित कांग्रेस पार्टी का थामा हाथ…

चंडीगढ़ कांग्रेस को उस समय और मजबूती मिली जब पूर्व डिप्टी मेयर मनजीत सिंह चौहान जो वार्ड नंबर 29 पलसोरा से पार्षद भी रह चुके हैं, चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष एच एस लकी की मौजूदगी में कांग्रेस पार्टी में फिर से शामिल हो गए। इससे पहले सीनियर डिप्टी मेयर और वार्ड नंबर 29 से पार्षद रह चुके दर्शन गर्ग इंडिया अलायंस के उम्मीदवार मनीष तिवारी के प्रचार में शामिल हुए थे। आज शामिल होने वाले अन्य प्रमुख लोगों में बीएसपी के उम्मीदवार मंदीप सिंह शामिल हैं जिन्होंने पिछले नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर 29 से चुनाव लड़ा था और 600 वोट हासिल किए थे, वे भी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए।

बीएसपी चंडीगढ़ की उपाध्यक्ष शिमला देवी भी अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल हुईं। इन सभी ने कांग्रेस पार्टी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई और कहा कि वे मनीष तिवारी की साफ-सुथरी छवि और चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष एच एस लकी की कार्यशैली से प्रभावित हैं।

 

एच एस लकी