श्री विष्णु अवतार बाबा रामदेव मंदिर राम दरबार में होली उत्सव धूमधाम से मनाया गया…
महिला कीर्तन मण्डली ने कीर्तन किया व छोटे बच्चों ने होली के गीतों पर सांस्कृतिक प्रस्तुति की व बच्चों के द्वारा राम कथा, शिव कथा के श्लोक ने सभी का मन मोह लिया
पूर्व पार्षद रामलाल बैरवा ने होली पर बधाई दी।
श्री विष्णु अवतार बाबा रामदेव मंदिर सभा के प्रधान कुंदन बैरवा ने होली उत्सव में आए अतिथियों का रंग लगाकर होली की बधाई दी।
प्राचीन शिव मंदिर के चेयरमैन नाथूराम गुप्ता होली पर बधाई दी
मंदिर सभा व श्री श्याम परिवार चण्डीगढ़ के सदस्य राजेश नागरवाल, किशन कुमार, विक्की मेहरा के द्वारा बच्चों को सम्मानित चिन्ह भेंट किया गए व लंगर प्रसाद वितरण किया गया।


