लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

उत्तराखंड युवा मंच द्वारा एथलेटिक मीट का आयोजन, युवाओं ने दिखाया अपना दमखम…

चंडीगढ़ 23 मार्च 2024ः उत्तराखंड युवा मंच द्वारा पहला दो दिवसीय एथलेटिक मीट का आयोजन किया गया जिसमें युवाओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लेकर अपना दमखल दिखाया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स सेक्टर 46, चंडीगढ़ में मंच के अध्यक्ष धर्मपाल रावत के नेतृत्व में किया जा रहा है। कार्यक्रम के अंतिम दिन यानि 24 मार्च को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।

इस अवसर पर मुख्यातिथि के तौर पर अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पर्वतारोही व 7 बार एवरेस्ट पर चढ़ने वाले पद्यमश्री लवराज सिंह धर्मशक्तु ने शिरकत की इस दौरान उनके साथ मंच के वरिष्ठ सदस्य व सामाजिक संस्थाओं गणमान्य सदस्य व अन्यों में अरविंद रावत, प्रदीप, प्रीतम नेगी, मुकेश रावत,नवीन राकेश, भगवती कुगसाल, नरेंद्र रावत, मोहन थपलियाल व हरिंदर बिष्ट उपस्थित थे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि द्वारा गुब्बारों को आकाश में छोड़ कर किया जिसके बाद मुख्यातिथि ने सभी को खेलों में हिस्सा लेने के प्रोत्साहित किया। इससे पूर्व कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम को प्रस्तुत कर सभी दर्शकों से प्रशंसा बटोरी।

एथलीट मीट में ट्राई सिटी की विभिन्न संस्थाओं के 18 से 60 आयु वर्ष के 264 महिला व पुरुष ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने 100, 200,1500, 5000 मीटर रेस, शॉट पुट, लांग जंप,हाई जंप डिस्कस थ्रो में उत्साह के साथ भाग लिया। एथलेटिक्स मीट के बाद प्रतिभागियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर मंच के संयोजक रविंदर चौहान, रतन असवाल व संजय जखमोला ने बताया कि दो दिवसीय एथलेटिक्स मीट में उत्तराखंड के लोगांें ने भाग लेकर एकता व अपने प्रेम को प्रदर्शित किया है, जो प्रशंसा के योग्य हैं। उन्होंने बताया कि मंच द्वारा इस प्रकार का आयोजन पहली मर्तबा आयोजित किया गया है और भविष्य में भी यह क्रम जारी रहेगा। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए गणमान्यों व्यक्तियों का आभार जताया। उन्होंने बताया कि आयोजन के अंतिम दिन मंच द्वारा 31वां रक्तदान शिविर का आयोजन सुबह 10 बजे आयोजन स्थल पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अंतिम दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जायेगा।