लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

भूपेन्द्र शर्मा बने तीसरी बार भाजपा उत्तराखंड प्रकोष्ठ के संयोजक…

चंडीगढ़ 7 फरवरी 2024ः भारतीय जनता पार्टी, चंडीगढ़ ने सामाजिक कार्यों से ओत प्रोत भूपेन्द्र शर्मा को भाजपा, चंडीगढ़ के उत्तराखंड प्रकोष्ठ का तीसरी बार संयोजक घोषित किया है। यह कार्यभार भूपेन्द्र शर्मा को उनकी समाज के प्रति समर्पण, निष्ठा व मिलनसार व्यक्तित्व को देखते हुए भाजपा, चंडीगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष जतिन्दर पाल मल्होत्रा ने सौंपा है, जिसके लिए भूपेन्द्र शर्मा ने उनका आभार व्यक्त किया है।

भूपेन्द्र शर्मा के भाजपा, चंडीगढ़ के उत्तराखंड प्रकोष्ठ का तीसरी बार संयोजक बनने पर उनके समर्थकों ने उन्हें फूलों के गुलदस्ते भंेट किए और उन्हें बधाई दी।

कार्यों में समर्पण, निष्ठा व मिलनसार व्यक्तित्व के धनी भूपेन्द्र शर्मा कभी भी अपनी दी गई वचनबद्धता से पीछे नही हटें हैं। उन्होंने हर परिस्थितियों को सुधारने का हर सम्भव प्रयास किया है। अपनी सामाजिक व धार्मिक प्रवृति का निर्वाह करते हुए उन्हें शहर की जानी मानी धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं ने कई मर्तबा उच्च मंचों पर सम्मानित भी किया है। भूपिंदर शर्मा विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं में प्रतिष्ठित व उच्च पदों पर विराजमान हैं।

इस मौके पर भूपेन्द्र शर्मा ने कहा कि हाई कमान द्वारा दिए गये कार्यभार को वह पूर्ण निष्ठा के साथ निभाते हुए खरे उतरेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी प्रतिबद्धता ही उनकी पहचान हैं। आगामी लोक सभा चुनाव में भाजपा के प्रचार के लिए वे मेहनत करने में किसी भी प्रकार की ढील नही बरतेंगे।