लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

इंटरलॉकिंग टाइल्स चोरी का मामला उजागर होने पर कार्यवाई के डर से वापिस सड़क पर गिराईं….

चण्डीगढ़ : गाँव दरिया में सड़कों पर लगी पुरानी इंटरलॉकिंग टाइल्स उखाड़ कर सरकारी डंप में रखने के बजाए चोरी से एक निजी गोदाम में रखे जाने का मामला उजागर होने के बाद रातोंरात टाइल्स वापिस सड़क पर गिरा दी गई हैं। पार्षद धर्मेंद्र सिंह सैनी ने चंडीगढ़ के प्रशासक से इस पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है, ताकि असली गुनाहगार क़ानून के शिकंजे से बच ना पाए। ये टाइल्स मिलीभगत करके आगे खुर्दबुर्द की जानी थीं। उल्लेखनीय है कि नगर निगम में पार्षद धर्मेंद्र सिंह सैनी ने गाँव दरिया में सड़कों पर लगी पुरानी टाइल्स उखाड़ कर सरकारी डंप में रखने के बजाए चोरी से एक निजी गोदाम में रखने का आरोप लगाया था, जहां से आगे खुर्दबुर्द की जा रहीं थीं।

सैनी के मुताबिक उन्होंने जब जेई चरणदास से पूछा कि गाँव दरिया की सड़कों की टाइल्स उखाड़ कर कहां पर डंप की जा रही है तब जवाब मिला कि सरकारी डंप में रखी जा रही हैं, परन्तु जब सैनी ने पूरी पड़ताल की तो पता चला कि सड़क की टाइल्स उखाड़ कर गाँव में ही एक निजी गोदाम में चोरी से रखी जा रही थीं व वहीं से कथित तौर पर राजनीतिक-सरकारी मिलीभगत से टाइल्स आगे बेचीं जा रहीं थीं।