लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

ट्राइडेंट ग्रुप ने पेपरेक्स’23 में अपनी नोटबुक श्रंखला के नये डिजाइनो को किया प्रदर्शित, एनवायरो कॉपियर पेपर 65 जीएसएम को भी किया री-लॉन्च….

दो बिलियन से अधिक अमेरिकी डॉलर के वैश्विक समूह, ट्राइडेंट ग्रुप ने 6 से 9 दिसंबर, 2023 को इंडिया एक्सपो सेंटर, ग्रेटर नोएडा में आयोजित पेपरएक्स’23 में अपनी नोटबुक की नई रेंज का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर, ट्राइडेंट ग्रुप ने अपने एनवायरो कॉपियर पेपर को 65 जीएसएम में पुनः लॉन्च किया। ट्राइडेंट पेपर, देश के सबसे बड़े वीट स्ट्रॉ-आधारित कागज निर्माताओं में से एक है, और इसकी ब्रांडेड कॉपियर सेगमेंट में बाजार में 9-10% की मजबूत हिस्सेदारी है।

हरित भविष्य को अपनाने के अपने निरंतर प्रयास में ट्राइडेंट ने हिमालयी फूलों को शामिल करके अपनी कॉपियर पैकेजिंग को नया रूप देते हुए अगस्त 2023 में ट्राइडेंट की एसोसिएट मीट में इसका अनावरण किया था , इसी को और आगे बढ़ाते हुए पेपरेक्स 2023 में, साइबरपंक के भविष्य के आकर्षण से लेकर सांस्कृतिक समृद्धि के थीम पर नोटबुक की श्रृंखला को लॉन्च किया गया। लांच की गई नई नोटबुकस का विविध संग्रह का कवर डिज़ाइन रुचि और जागरूकता को फिर से जगाने और भारतीय संस्कृति और शिक्षा का सार प्रस्तुत करते हैं। इसके अतिरिक्त, ट्राइडेंट ग्रुप ने आम जनता को लक्ष्य करते हुए 65 जीएसएम में अपने एनवायरो कॉपियर पेपर को भी फिर से लॉन्च किया है, जिसका प्रदर्शन शानदार है और ग्राहकों को उनके पैसे का वास्तविक मूल्य देता है।

पेपरेक्स 2023 में बोलते हुए ट्राइडेंट ग्रुप के सीईओ, स्ट्रेटजी और मार्केटिंग, श्री अभिषेक गुप्ता ने कहा कि, “इस नई रेंज, नई पैकेजिंग और एनवायरो के पुन: लॉन्च के साथ, हम सिर्फ नए उत्पाद पेश नहीं कर रहे हैं; बल्कि हम उपभोक्ताओं की कल्पनाओं को कैद करते हुए उनके साथ अपने संबंधों को बढ़ावा दे रहे हैं। ट्राइडेंट में, हम मात्र कागज से कहीं अधिक की पेशकश करने में विश्वास करते हैं; हम उपयोगकर्ताओं के विचारों के लिए एक कैनवास और उनकी प्रेरणा के लिए एक स्थान प्रदान करते हैं। हमारी नोटबुक सिर्फ पन्ने नहीं हैं; वे असीमित रचनात्मकता और उत्पादकता के प्रवेश द्वार हैं।

इस कार्यक्रम में ट्राइडेंट ने अपने पेपर पोर्टफोलियो के लिए ‘द गुड पेपर वॉरियर’ मैस्कॉट का अनावरण भी किया। पहली बार, अपनी ब्रांड फिलॉसफी अनुरूप, एनिमेटेड चरित्र ट्राइडेंट ग्रुप के सस्टेनेबिलिटी और जिम्मेदार विनिर्माण के मूल मूल्यों का प्रतीक है।

ट्राइडेंट ग्रुप गेहूं के भूसे का उपयोग करके सालाना लगभग 1.75 लाख टन कागज का उत्पादन करता है। वर्तमान में, ट्राइडेंट अपनी क्षमता और उत्पाद रेंज दोनों के विस्तार पर सक्रिय रूप से काम कर रहा है। भारतीय कागज उद्योग में देखी गई जीवंत वृद्धि के साथ, ट्राइडेंट पेपर इस क्षेत्र में लगातार ऊपर की ओर बढ़ने की उम्मीद रखता है। इस सकारात्मक प्रवृत्ति को भारत की आर्थिक वृद्धि, कागज की बढ़ती खपत और सहायक सरकारी पहलों जैसे विभिन्न कारकों से बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

ट्राइडेंट पेपर का प्रभाव विश्व स्तर पर फैला हुआ है, जो निर्यात बाजारों में कुल बिक्री का 10-15% बनता है। प्राथमिक फोकस अफ्रीका, मध्य पूर्व, ए.एन.जेड और उत्तरी अमेरिका के प्रमुख बाजारों पर है। यह अंतर्राष्ट्रीय उपस्थिति रणनीतिक रूप से वैश्विक कागज उद्योग के विकास और स्थिरता में सक्रिय रूप से योगदान देने के ट्राइडेंट ग्रुप के दृष्टिकोण के साथ पूरी तरह से मेल खाती है।