लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

साप्ताहिक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन…

चंडीगढ़ 30 नवम्बर 2023ः जब जब धरा पर पाप बढ़ता है तब तब भगवान अनेक रूपों में पाप का अंत करने के लिए पृथ्वी पर अवतरित होते हैं। कली काल में कृष्ण नाम से ही उद्धार है भगवान कृष्ण की महिमा गीता के माध्यम से आज भी दुनिया को मंत्रमुग्ध कर रही है जब भगवान श्री कृष्ण का जन्म होता है तो जीवन का सारा अंधेरा छठ जाता है और हमेशा जीवन में ज्ञान रूपी प्रकाश उजागर होता है। यह प्रचवन सुंदरकांड महिला मंडली, चंडीगढ़ द्वारा सेक्टर 40 डी के मैदान में आयोजित साप्ताहिक श्रीमद्भागवत कथा के दौरान कथा व्यास सुरेश शास्त्री ने उपस्थित श्रद्धालुओं को दिए।

इस अवसर पर बाल श्रीकृष्ण व वामन भगवान जी की सुंदर झांकी ने श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। श्रद्धालुओं ने इस अवसर पर बाल श्रीकृष्ण पर खूब पुष्प वर्षा की, कथा व्यास ने अपनी मधुर भजनों से पूरा वातावरण संगीतमयी बना दिया। बाल श्री कृष्ण की भूमिका नन्हे बालक शाश्वत ने निभाई। वासुदेव की भूमिका में जगदीश चंद्र जोशी ने सिर पर टोकरी में बाल श्रीकृष्ण को उठाया हुआ था। यशोदा की भूमिका नीमा जोशी ने निभाई। इस दौरान श्रद्धालुओं का तांता बाल कृष्ण व वामन देवता बने नन्हें बालक को देखने के लिए लगा रहा। भगवान के जन्म की खुशी में श्रद्धालुओं ने एक दूसरे को बधाई दी और टॉफियां और खिलौने बांटे।

कथा से पूर्व सुंदरकांड महिला मंडली की प्रधान नीमा जोशी के नेतृत्व में समस्त श्रद्धालुओं ने मिलकर व्यास पूजन विधि विधान के साथ किया। कथा के उपरांत श्रीमद्भागवत की सामूहिक रूप आरती की गई।