लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

भाजयुमो, चण्डीगढ़ द्वारा मंडल सशक्तिकरण अभियान प्रशिक्षण आयोजित…

चण्डीगढ़ : भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो), चण्डीगढ़ द्वारा पार्टी के स्थानीय अध्यक्ष विजय राणा की अगुआई में प्रदेश कार्यकारिणी बैठक एवं मंडल सशक्तिकरण अभियान प्रशिक्षण आयोजित किया गया जिसमें भाजपा चण्डीगढ़ प्रदेश के अध्यक्ष जितेंद्र मल्होत्रा, चण्डीगढ़ प्रदेश भाजयुमो प्रभारी रोहित चहल, जो भाजयुमो के राष्ट्रीय महामंत्री भी हैं, के साथ-साथ गणेश झा व जसमन प्रीत सिंह ने भी इसमें शिरकत की।

विजय राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में आगामी चुनावों पर चर्चा के अलावा केंद्र सरकार एवं स्थानीय प्रशासन की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने बारे विचार विमर्श किया गया। साथ ही उभरता एवं बदलता भारत विषय पर परिचर्चा भी आयोजित की गई।