लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

चंडीगढ़ मलोया कॉलोनी में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ छठ माता की पूजा के महोत्सव की तैयारी…

आप सभी जानते हैं कि हर साल की तरह इस साल भी पूर्वांचल संगठन समिति मलोया कॉलोनी चंडीगढ़ की तरफ से छठमाता की पूजा का महामहोत्सव 19 नवंबर 2023 मलोया कॉलोनी बस स्टैंड के पास वाले सरोवर पर बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसमें पूर्वांचल संगठन समिति मलोया कॉलोनी चंडीगढ़ के प्रधान श्री राम बाबूजी, चेयरमैन श्री केदारनाथ यादव जी, उप प्रधान संजय बिहारी जी, उप चेयरमैन केपी सिंह जी, अपनी पूरी टीम के साथ पिछले कम से कम 20-25 दिनों से सरोवर की साफ सफाई व सजावट इत्यादि में लगे हुए थे । सरोवर के चारों तरफ की सजावट को देखते हुए मानो ऐसे लग रहा है कि चंद्रमा भी तारों सहित पृथ्वी लोक में आ गए हैं हमारे वार्ड नंबर 28 की काउंसलर श्रीमती निर्मला देवी जी जो कि हर कार्य में सबसे आगे होकर पूरा सहयोग करती हैं । उनको जो भी कोई कार्य बताया जाए वह उसे करने के लिए तत्पर तैयार रहती हैं। उन्होंने पूर्वांचल संगठन समिति के साथ मिलकर सरोवर को पूजा के लिए बिल्कुल तैयार करवा दिया है। इसका सारा श्रेय उनको ही जाता है। कमेटी के प्रधान श्री राम बाबू जी ने बताया की छठी माता का महोत्सव पिछले 20-25 साल से मना रहे हैं और महामाई की कृपा ऐसी होती रहेगी तो आगे भी मनाते रहेंगे । और इसमें कमेटी के उप प्रधान संजय बिहारी जी ने कहा कि आप सभी सब परिवार सहित भाई बंधु, आस-पड़ोस, आने वाले सभी मेहमान, इस सारे प्रोग्राम में उपस्थित रहकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ायें तथा छठी माता का आशीर्वाद ग्रहण करें।

तारीख -19 नवंबर 2023

समय —- शाम 3:00 बजे से लेकर सूर्यास्त तक तथा 20 नवंबर सुबह 4:00 बजे से सूर्य उदय तक

स्थान —- मलोया कॉलोनी बस स्टैंड वाला सरोवर

एक बार फिर सभी से 🙏🏼🙏🏼प्रार्थना करते हैं कि आप सभी इस सारे प्रोग्राम में सब परिवार सहित सादर आमंत्रित है।

धन्यवाद

जय छठी माता की जय

निवेदक:-
पूर्वांचल संगठन समिति मलोया कॉलोनी चंडीगढ़।