लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

करवा चौथ पर लगाया गया मेहंदी का स्टाल: महिलाओं को लगाई गई निशुल्क मेहंदी…

चंडीगढ़:-पति की दीर्घायु के महिलाओं द्वारा रखे जाने वाले करवाचौथ के व्रत को लेकर महिलाओं में उत्साह देखते ही बनता है और त्योहार को लेकर बाजार में रौनक भी देखते ही बनती है।ज्वेलरी शॉप हो, ब्यूटी पार्लर हो और या फिर कॉस्मेटिक शॉप्स, हर शाप पर महिलाओं को खरीदारी करते देखा जा सकता है। करवा चौथ पर साज श्रृंगार को लेकर महिलाएं कुछ ज्यादा ही सजग दिखती हैं। आकर्षक और मन लुभावन ड्रेस हो या गहने, महिलाओं का उत्साह देखने लायक होता है। वहीं करवा चौथ व्रत पर महिलाओं में डिज़ाइनर और आकर्षक मेहंदी लगवाने का क्रेज भी देखते ही बनता है । इसी को देखते हुए सेक्टर 24 स्थित शहर की विख्यात कॉस्मेटिक शॉप ओंकार मार्केटिंग ने भी महिलाओं के लिए अपनी शॉप के सामने मेहंदी के स्टाल लगा दिए है। इन स्टाल पर महिलाओं को निशुल्क मेहंदी लगाई जा रही है। मेहंदी लगाने के लिए प्रशिक्षित मेहंदी लगाने वाली लड़कियों को बिठाया गया है।

इस बारे में और अधिक जानकारी देते हुए ओंकार मार्केटिंग के ओनर रविंदर सिंह ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष और इस बार भी करवाचौथ पर्व को लेकर महिलाओं के हाथों में मेहंदी लगाने को लेकर स्टाल लगाए गए है। 30 और 31 अक्तूबर को लगाए गए इन मेहंदी स्टाल के लिए उन्होंने स्लम एरिया से गरीब परिवार की 20 मेहंदी एक्सपर्टस को मेहदी लगाने के लिए बिठाया है। महिलाओं के हाथों में मेहंदी निशुल्क लगाई जा रही है।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा उनकी शॉप से खरीदारी करने वाले सभी ग्राहको को उपहार भी दिए जा रहे हैं। ये आफर पिछले कई दिन से चल रही है। उन्होंने आगे कहा कि महिलाएं अपने पति के लिए व्रत रखकर उसकी लंबी उम्र की कामना करती हैं. भले ही हिंदू धर्म में इस त्योहार का विशेष महत्व हो, लेकिन कई मायनों में ये रिश्ते को मजबूत बनाने का काम भी करता है। इसी कारण खास दिन पर पति और पत्नी का एक-साथ होना जरूरी होता है।