लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

क्षेत्र से रोजगार खत्म करने का काम किया भाजपा सरकार ने, पहले एसीसी फिर एचएमटी ट्रैक्टर किया बन्द – बलवान ठाकुर…

कभी समय था जब क्षेत्र रोजगार को लेकर पूरे हरियाणा व देश मे अपनी पहचान बनाए हुए था, चाहे सूरजपुर एसीसी फैक्ट्री हो या एचएमटी ट्रैक्टर फैक्ट्री हो यहां पर हजारों की संख्या में कर्मचारियों के घर का चूल्हा जलता था, यही नही आसपास एरिया के हजारों लोगो का रोजगार भी इन्ही पर निर्भर था। इतिहास गवाह है जब जब केंद्र की सत्ता में भाजपा सरकार आई है इन्होंने यहा से रोजगार को खत्म करने का काम किया। यह बयान रविवार को बलवान ठाकुर उपप्रधान लोकसभा अम्बाला ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कही। उन्होंने कहा कि 1999 में सूरजपुर एसीसी बन्द करके हजारो कर्मचारियों का रोजगार छीनकर बाहर का रास्ता दिखाया था और अक्टूबर 2016 को केंद्र में भाजपा की सरकार ने सैंकड़ों कर्मचारियों का रोजगार छीना था। दोनों फैक्टरी के कर्मचारियों का रोजगार जाने के बाद उनके परिवार पर बड़ी मुसीबत आई और बच्चे अपना भविष्य नही बना सके।

कहा कि एचएमटी से सेवानिवृत्त कर्मचारियों में करीब आधा दर्जन से ज्यादा ऐसे कर्मचारी है जो अपने हक की लड़ाई लड़ते हुए आर्थिक तौर पर बेहद कमजोर व परेशान होकर अपनी जान गवा चुके हैं। जिनके बच्चों का भविष्य भी अंधकार में चला गया। इसकी जिम्मेदार भाजपा सरकार है।

बलवान ठाकुर के साथ इस मौके पर टेन सिंह, शहरावत, कवंर, सुरिंदर सिंह, सुल्तान सिंह, मुकुल ठाकुर, जिला प्रधान छात्र संघ आम आदमी पार्टी ओम प्रकाश गुज्जर स्टेट जॉइंट सेक्रेटरी, सुरिंदर राठी राष्ट्रीय कार्यकारिणी मेंबर और एचएमटी सेवानिवृत्त कर्मचारी भी मौजूद रहे।