लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

खालसा कॉलेज मोहाली के एनएसएस और रोट्रेक्ट क्लब ने खादी महोत्सव की मेजबानी की…

मोहाली 23 अक्तूबर 2023। खालसा कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड बिजनेस स्टडीज, मोहाली, फेज 3ए, के एनएसएस और रोट्रेक्ट क्लब ने खादी महोत्सव की मेजबानी की कर रहा है। खादी महोत्सव में खादी को समर्पित एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जहां खादी के महत्व और इतिहास के बारे में प्रर्दशनी में आने वाले लोगों व विद्यार्थियों को खादी के प्रति जानकारी दी जा रही है ।

कार्यक्रम का उदघाटन कॉलेज प्रिंसीपल डॉ हरीश कुमारी ने किया। इस मौके पर उन्होंने प्रर्दशनी का जायजा लिया और खादी से संबंधित विद्यार्थियों से जानकारी भी हासिल की, इस दौरान उन्होंने कहा कि युवाओं में विरासत संरक्षण और पर्यावरणीय स्थिरता के प्रति जिम्मेदारी की भावना पैदा करते हुए खादी उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि खादी महोत्सव एक स्थायी और फैशनेबल विकल्प के रूप में खादी के उपयोग को प्रोत्साहित करता है, जो भारत की समृद्ध वस्त्र विरासत और आत्मनिर्भरता और ग्रामीण सशक्तिकरण को बढ़ावा देने में इसकी भूमिका के लिए गहरी प्रशंसा को बढ़ावा देता है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने एक विशेष अभियान खादी महोत्सव शुरू किया है। यह अभियान हर साल 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक पूरे देश में आयोजित किया जा रहा है।

इस मौक कॉलेज के टीचिंग स्टाफ भी उपस्थित था।