लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

सेक्टर 46 दशहरा ग्राउंड में रंगबिरंगी रोशनियों से सजी ‘सोने की लंका’ लोगो के आकर्षण का केंद्र बनी…

श्री सनातन धर्म दशहरा कमेटी की ओर से सेक्टर 46 के सब्जी मंडी ग्राउंड में मनाये जा रहे दशहरा मेले को लेकर ‘सोने की लंका’ खास आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। यहां कल आयोजित होने वाले दशहरा पर्व को लेकर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों के साथ इस बार रावण की ‘सोने की लंका’ को विशेष तौर पर आए कारीगरों ने बड़े ही आकर्षक ढंग से सजाया है। इस पर लगाई गई आकर्षक रोशनी की खूबसूरती देखते ही बनती है। पिछले दो दिनों से यहां सेक्टर 46 के दशहरा वाले ग्राउंड में शाम के समय लोगों की खासी भीड़ रहती है।

दशहरा कमेटी के चीफ पेट्रोन जतिंदर भाटिया ने बताया कि इस बार रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों के साथ साथ ‘सोने की लंका’ भी खास आकर्षण का केंद्र रहेगी। सोने की लंका को बहुत ही खूबसूरत ढंग से सजाया गया है और इसका नजारा शाम के समय रंग बिरंगी रौशनी से सजी सोने की लंका का नजारा और भी ज्यादा आकर्षक हो जाता है। यहां पिछले दो दिनों से शाम के समय लोगो बड़ी गिनती में आकर सोने की लंका के साथ फोटो खिचवा रहे है। उन्होंने बताया कि यहां फौजी बैंड द्वारा भी शानदार प्रस्तुति दी जा रही है, साथ में यहां आने वाले बच्चों को एक एक गुब्बारे के साथ टॉफियें और तीरकमान, गदा सहित अन्य खिलने भी बांटे जा रहे है। उन्हने बताया कि यहां कल आयोजित दशहरे को लेकर शाम ढलते ही ‘सोने की लंका’ सहित रावण,मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों को अग्नि भेंट कर दिया जायेगा। आज दशहरे की पूर्व संध्या के मौके पर यहां6 अंतिम रूप दिया।

उधर आयोजन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चंडीगढ़ पुलिस के एसपी मृदुल , डीसीपी साउथ दलबीर सिंह और सेक्टर 34 थाना पुलिस के प्रभारी इंस्पेक्टर बलदेव कुमार और उनकी टीम ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया