लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

डॉ.सरयू कालेकर की याद में संगीत की एक शाम…

प्राचीन कला केन्द्र कलाकारों के लिए किसी मंदिर से कम नहीं और कला के इस मंदिर में सदैव कलाकारों को भावपूर्ण सम्मान और प्रेम मिला है । आज केन्द्र द्वारा रामपुर सदारंग संगीत परंपरा की जानी मानी गुरु एवं शास्त्रीय गायिका डॉ.सरयू कालेकर की 90वीं जयंती पर एक विशेष सांगीतिक संध्या का आयोजन किया गया । जिसमें उनकी परम शिष्या श्रीमती विनीता गुप्ता द्वारा भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई । कार्यक्रम का आयोजन केन्द्र के एम.एल.कौसर सभागार में सायं 6:00 बजे से किया गया । इस कार्यक्रम में सबसे पहले प्रो.सौभाग्यवर्धन ने गुरू सरयू कालेकर जी की जीवनी और सांगीतिक यात्रा पर अपनी भावपूर्ण श्रद्धाजंलि दी । उपरांत केन्द्र की रजिस्ट्रार गुरू शोभा कौसर ने डॉ.सरयू कालेकर के जीवन के कुछ किस्से सांझा किए

कार्यक्रम का आरंभ श्रीमती विनीता ने राग केदार से किया जिसमें पारम्परिक आलाप के पश्चात एक ताल से सजी खूबसूरत बंदिश ‘‘गाए बजाए कहूंगी सांची’’ प्रस्तुत की । इसके उपरांत द्रुत ताल एक ताल की बंदिश ‘‘पायन की धूरी जानी राखीए गुसाई मोहे’’ जो कि राग केदार ही निबद्ध थी प्रस्तुत की । डॉ.विनीता ने अपनी मधुर आवाज में कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए राग पूरीया धनाश्री में तीन ताल से तालबद्ध रचना ‘‘मिले दिन रैन हरि नाम लीजे’’ प्रस्तुत करके अपनी गायन शैली की विशेषता को प्रस्तुत किया । इसके पश्चात इन्होंने तराना पेश किया और एक बेहद मधुर रचना जो कि राग मिश्र खमाज से सजी थी पेश की गई । इसके बोल थे ‘‘गजानन ठुमकी निरत करत,मंजीर खिन खिन बजे रून झुन’’ पेश करके दर्शकों का मन मोह लिया ।

कार्यक्रम के अंत में इन्होंने एक भजन जो कि स्वामी रामतीर्थ जी द्वारा लिखित और गुरू सरयू कालेकर द्वारा रचित है इस भजन के बोल थे ‘‘ये सहर क्या है,अजब अनोखा,कि राम मुझ में है,मैं राम में हूॅं ’’ । इस भजन के बोल सुनकर कार्यक्रम भक्ति के भावपूर्ण रंग में रंग गया । इनके साथ हारमोनियम पर परोमिता मुखर्जी एवं तबले पर महमूद खां ने बखूबी संगत करके कार्यक्रम को और भी सुरमई बना दिया । कार्यक्रम के अंत में केन्द्र की रजिस्ट्रार गुरू शोभा कौसर एवं सचिव श्री सजल कौसर जो कि कार्यक्रम का संचालन कर रहे थे , ने कलाकारों को सम्मानित किया ।

Pracheen Kala Kendra,

Sector 35B, Chandigarh 160022

e-mail: pracheenkalakendra@gmail.com,

Weblink: www.pracheenkalakendra.org

Contact: +91-172-2600451, 2662785, 2274829