लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

मां दुर्गा पूजा उपलक्ष्य में आदर्श कॉलोनी में निकाली गई कलश यात्रा…

चंडीगढ़:मां दुर्गा युवा पूजा समिति की और से शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर वार्ड नम्बर 24 के अधीन आते क्षेत्र आदर्श कॉलोनी में आज दुर्गा पूजा के उपलक्ष में कलश की स्थापना की गई। जिसमें 201 कलश के साथ औरतों, बच्चों और उनके परिवार वालों ने मिलकर कलश यात्रा निकाली। जोकि आदर्श कॉलोनी से शुरू कर पलसोरा सेक्टर 55, 40, 41 से होते हुए न्यू लेक सेक्टर 42 में पहुंच कर कलश में जल भरकर शुरुआत की उसके बाद सभी कॉलोनी की कंजक को मीठा जल- फल आदि खिलाकर कलश यात्रा की समाप्ति हुई।

दुर्गा पूजा आज से शुरू होकर 09 दिन तक चलेगी। इस अवसर पर एरिया पार्षद जसबीर सिंह बंटी भी उपस्थित थे।