लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

युवाओं और बच्चों को नशे के दुष्प्रभाव के प्रति किया जागरूक…

चंडीगढ़:- नशा मुक्त समाज के अंतर्गत समाजसेवी संस्था ओंकार चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा युवाओं व बच्चों को तंबाकू, गुटखा व नशीले पदार्थ के सेवन के दुष्प्रभाव बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से एक जागरूकता अभियान चलाया गया। ओंकार चैरिटेबल फाउंडेशन के चेयरमैन रविन्द्र सिंह बिल्ला के मार्गदर्शन में यह अभियान सेक्टर 25 भास्कर कॉलोनी में रैली के माध्यम से चलाया गया। इस नाश मुक्त समाज रैली में फाउंडेशन के सदस्यों निशा राणा, मीनाक्षी और स्वर्ण सहित कॉलोनी के बच्चों ने हिस्सा लिया और नारेबाजी करते हुए लोगो को नशों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।

नशा मुक्त समाज अभियान के बारे में बात करते हुए रविन्द्र सिंह बिल्ला ने कहा कि नशा एक ऐसी बुराई है, जिससे इंसान का अनमोल जीवन समय से पहले समाप्त हो जाता है और उसके परिवार को कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। युवा वर्ग में नशा करने के बढ़ती प्रवृति बहुत गंभीर समस्या है। नशे से अपराधों में भी वृद्धि होती है। इसलिए नशे से दूर रहें और खुद की जागरूकता के साथ अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करें। उन्होंने कहा कि नशा हमारे शरीर की शक्ति को खत्म कर उसे बीमारियों का घर बना देता है। अगर शरीर को नशे की लत पड़ जाती है तो वह इतनी आसानी से नहीं छूटती।

नशा अच्छे भले शरीर को कंकाल बना देता है, इसलिए हमें स्वयं भी और दूसरों को भी इससे दूर रहने के लिए प्रेरित करना चाहिए।