लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

सावन माह के अंतिम सोमवार को बम बम भोले के जयकारों से गूंजा चंडीगढ़…

पवित्र श्रावण मास के अंतिम सोमवार को शहर भर के शिवालयों में शिवभक्तों की धूम मची रही और पूरा शहर बम बम भोले के जयकारों से गूंज उठा। सावन माह के अंतिम सोमवार को सेक्टर 46 के सनातन धर्म मंदिर में भी भक्तों की खासी भीड़ उमड़ी। हर-हर महादेव के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने शिवलिंग में जलाभिषेक कर समस्त मानव कल्याण की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।

शिव भक्तों ने शिवालय में गंगाजल, दूध, दही से जलाभिषेक कर बेलपत्र, चावल व पुष्प से अपने आराध्य भगवान शिव की पूजा की। इस अवसर पर मंदिर में खीर मालपुए का भंडारा भी प्रभु भक्तों में बांटा गया। मन्दिर के पुजारी पंडित राहुल जी ने बताया कि श्रावण मास को बहुत ही पवित्र माना गया है। सावन माह को देवों के देव भगवान शिव भोलेनाथ की भक्ति के लिए बेहद ही खास माना जाता है। श्री सनातन धर्म मंदिर सभा सेक्टर 46 के अध्यक्ष जितेंद्र भाटिया ने बताया कि भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए आज अंतिम सोमवार की अलसुबह से ही मंदिर में पहुंचने शुरू हो गए थे। अपने आराध्य प्रभु का जलाभिषेक करने के लिए भक्तों की लम्बी लाइन देखने को मिली। सुबह लगभग 5 बजे मन्दिर के कपाट खोल दिए गए और मन्दिर प्रबंधन द्वारा विधि विधान से सावन के अंतिम सोमवार की पूजा अर्चना की गई। उन्होंने आगे बताया कि श्री सनातन धर्म मंदिर भवन में रोजाना रात्रि को लंगर भी लगाया जा रहा है।

इस अवसर पर सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष जितेंद्र भाटिया, महामंत्री सुशील सोबत, डीडी शर्मा, अशोक भगत, राकेश जोशी,बीआर सहीवाल, संदीप शर्मा, उपेंद्र तिरखा सुर, ओपी सचदेवा व अन्य सभी उपस्थित रहे। मंदिर के पुजारी पंडित हरिकिशन , पंडित शैलेंद्र ,पंडित राहुल, पंडित गोपाल भी मौजूद रहे।