लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

आरडब्ल्यूए वार्ड नंबर 24 और टीम सॉल्यूशन ने तीज एवं रक्षा बंधन महोत्सव का किया आयोजन…

चंडीगढ़:-आरडब्ल्यूए वार्ड नंबर 24 और टीम सॉल्यूशन एवम ओंकार चैरिटेबल फाउंडेशन के आपसी सहयोग से सेक्टर 42 के कम्युनिटी सेन्टर में शनिवार को वार्ड पार्षद जसबीर सिंह बंटी की अध्यक्षता में “आई डी बी आई बैंक तीज और रक्षा बंधन महोत्सव” का आयोजन किया गया। महोत्सव का मुख्य आकर्षण मेहंदी और रंगोली प्रतियोगिता, मिस एंड मिसेज तीज, डीजे, गिद्धा-भांगड़ा की परफॉर्मेंस के साथ साथ खादी इंडिया द्वारा आयोजित फैशन शो रहा। इस अवसर पर चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर अनूप गुप्ता मुख्य अतिथि के तौर उपस्थित रहे और प्रतियोगिताओं में विजयी रहे प्रतिभागियों को सम्मानित किया।

इस दौरान चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष एच एस लक्की, नगर निगम महिला पार्षद गुरबख्श रावत, पार्षद हरदीप सिंह बूटरेला और भाजपा नेता रामवीर भट्टी भी मौजूद थे और सभी को तीज और रक्षाबंधन की मुबारकबाद दी ।

रंगोली और मेहंदी प्रतियोगिता के विजेता घोषित किये गए।मेहंदी प्रतियोगिता में यहाँ पहला स्थान मंतशा को मिला, वहीं रंगोली में इशनीत कौर ने पहला स्थान हासिल किया। दोनों ही सेक्टर 42 गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज की स्टूडेंट्स हैं। बाकी सभी प्रतिभागियों को कॉन्सोलेशन प्राइज दिए गए। कार्यक्रम के आयोजन में अमूल, बोन और स्मार्ट टॉक का भी योगदान रहा।

भव्य प्रवेश द्वार, रंग बिरंगे फूलों से डेकोरेटेड आकर्षक साज सज्जा, चरखा कातती महिलाएं और रंग बिरंगी पारम्परिक परिधानों में सजी युवतियों और महिलाओं का तीज के प्रति उत्साह देखते ही बनता था। ढोल की थाप और डी जे के गीतों पर महिलाओं ने बोलियां भी डाली और गिद्दा भी प्रस्तुत किया।

आयोजन को आगे बढाते हुए शाम को एक समारोह के अंत मे सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम रही। महिलाओं की परफॉर्मेंस ने सभी को थिरकने के लिए मजबूर कर दिया। बाद में मेहंदी, रंगोली प्रतियोगिता में विजयी रहे प्रतिभागियों सहित मिस और मिसेज तीज को मेयर अनूप गुप्ता ने सम्मानित किया।