लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

प्राचीन माता चिंतपूर्णी शिव मंदिर सेक्टर 32 में श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का आयोजन…

प्राचीन माता चिंतपूर्णी शिव मंदिर सेक्टर 32 में श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया। इस उपलक्ष में मंदिर की सभा के द्वारा कलश यात्रा निकल गई जिसमें मंदिर की कीर्तन मंडली एवं 101 स्थानीय महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर विशेष रूप से राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जनकल्याण संगठन से चंडीगढ़ के डायरेक्टर ममता शर्मा, मंदिर के प्रधान रमेश खंडेलवाल, उपप्रधान यशपाल, कैशियर नीरज, शर्मा राजकुमार कश्मीरी लाल एवं आचार्यगण जे उपस्थित रहे।

मंदिर के महासचिव दीपक शर्मा ने बताया की श्रीमद्भागवत महापुराण की कथा का आयोजन पिछले 16 सालों से होता आ रहा है। प्रवचनों की वर्षा हिमाचल से आएं आचार्य देशराज शास्त्री जी के द्वारा कि जाएंगी। उन्होंने यह भी बताया कि सुबह आचार्यों के द्वारा मंत्रों का उच्चारण के साथ मूल पाठ सुबह 8:00 से 10:00 तक किया जाएगा और हो शाम को लंगर की व्यवस्था भी की गई है। श्रीमद्भागवत कथा 26-08-2023 तक की जाएगी।

अंत में मंदिर के प्रधान रमेश खंडेलवाल ने बताया की इस बार श्रीमद् भागवत कथा का बहुत महोत्सव है क्योंकि इस बार दो सावन है। और ऐसे योग कभी-कभी बनते हैं।

दीपक शर्मा।