लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

सिटी ब्यूटीफुल’ चंडीगढ़ में पर्यावरण व हरियाली के संरक्षण को आगे आई सूद सभा चंडीगढ़….

मानसून को लेकर ट्राइसिटी चंडीगढ़ में स्थानीय प्रशासन के साथ साथ अन्य संस्थाएं भी अपने स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चला रही है। चंडीगढ़ में पर्यावरण व हरियाली के संरक्षण को लेकर सूद सभा चंडीगढ़ की ओर से शुक्रवार को सेक्टर 32 सी स्थित गवर्नमेंट सीनियर सेकंडरी स्कूल में वृक्षारोपण मुहीम चलाई गई। सूद सभा चंडीगढ़ के अध्यक्ष अश्वनी सूद और महासचिव सुधीर सूद ने पौधे लगा कर इस वृक्षारोपण मुहीम की शुरुआत करवाई।

इस मौके पर सभा के अध्यक्ष अश्विनी सूद ने कहा कि अपने आसपास और शहर की हरियाली और वातावरण को शुद्ध रखने के लिए हम सभी का दाfयत्व बनता है। आज यहां चलाई गई इस वृक्षारोपण की मुहीम के दौरान सूद सभा की ओर से विभिन्न किस्मों के औषधीय पौधे लगाए गए। वृक्षारोपण शिविर में सूद सभा चंडीगढ़ के संरक्षक बीके सूद, अश्विनी डोगर, शशि भूषण सूद, उमेश सूद ,वी के सूद (अध्यक्ष एसएसबीटी) सहित अन्य कार्यकारी सदस्यों व मेंबरों ने पौधे लगाकर इस वृक्षारोपण में अपना योगदान दिया। इस मौके पर स्कूल की प्रिंसिपल आशु वालिया, स्कूल की एनएसएस प्रोगाम ऑफीसर डॉ प्राची मान, स्कूल के एनएनएस विंग के बच्चों और चंडीगढ़ नगर निगम के फायर अधिकारी अमरजीत सिंह ने भी पौधे लगाए। सूद सभा चंडीगढ़ के प्रचार सचिव सचिन सूद ने बताया कि सूद सभा चंडीगढ़ की ओर से ट्राइसिटी चंडीगढ़ में समय समय पर विभिन्न प्रकार के समाजिक कार्यक्रम आयोजित किये जाते है। इसके अलावा आज सूद सभा चंडीगढ़ के सेक्टर 44 स्थित सूद भवन परिसर के प्रागण में भी विभिन प्रकार के ओषधीय पौधे लगाए गए।

सचिन सूद

प्रचार सचिव

सूद सभा चंडीगढ़