लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

एनसीसी जीपी चंडीगढ़ द्वारा आयोजित पुनीत सागर अभियान के तहत स्वच्छता अभियान…

पुनीत सागर अभियान के तहत 2 चंडीगढ़ बटालियन और 1 चंडीगढ़ गर्ल्स बटालियन एनसीसी की सीडी ने सुखना लेक, चंडीगढ़ में सफाई अभियान चलाया। कैडेटों ने व्यक्तिगत उदाहरण व नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को जलाशयों की सफाई के प्रति जागरूक किया। इस स्वच्छता अभियान में 2 जेसीओ 3 पीआई स्टाफ, 01 एएनओ और सीनियर डिवीजन/सीनियर विंग के 50 कैडेटों ने भाग लिया।

पुनीत सागर अभियान एनसीसी द्वारा एक राष्ट्रीय पहल है जो लोगों को हमारे जल निकायों को साफ रखने के महत्व के बारे में जागरूकता लाएगा और लोगों को विशेष रूप से प्लास्टिक कचरे को फेंकने से रोकने के लिए प्रोत्साहित करेगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य भारत भर में समुद्र तटों, नदियों के किनारे, झीलों को साफ करना और एकत्रित प्लास्टिक कचरे का निपटान करना है।