लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

मोहाली फेज 6 सिविल अस्पताल में गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार के प्रति किया जागरूक….

सिविल अस्पताल फेस 6 मोहाली मे बतौर होम्योपैथिक डॉक्टर कार्यरत अमिता ने भारत सरकार द्वारा चलायमान पौष्टीक आहार अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार के प्रति जागरूक किया। डॉक्टर साहब ने उपस्थित महिलाओं को बताया कि अगर मां पौष्टिक आहार लेगी तभी बच्चे स्वास्थ्य होंगे, यह सर्वविदित है कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ दिमाग रहता है, मतलब मोटे तौर पर स्वस्थ शरीर और स्वस्थ दिमाग का आपस में गहरा तालमेल है, यदि समाज की सबसे छोटी इकाई यानी *परिवार* के बच्चे स्वस्थ होंगे तो स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण करने में सक्षम होंगे और तभी स्वस्थ भारत का सपना पूरा होगा।