लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

पंचकूला में रिलीज हुआ “जूनी द लास्ट प्रेयर का ट्रेलर”, 8 अप्रैल को वर्ल्ड वाइड रिलीज…

पचकूला:( )इंसान और भगवान के बनते-बिगड़ते रिश्तों, ईश्वर के ऊपर डगमगाते विश्वास की हैरत अंगेज़ कहानी को समेटे “जूनी द लास्ट प्रेयर” फिल्म का ट्रेलर पंचकूला में आज वीरवार को रिलीज किया गया। ट्रेलर रिलीज अवसर पर जूनी के सितारों ने मीडिया के सामने फिल्म के थीम और रुपरेखा पर चर्चा की। फिल्म के ट्रेलर को समीक्षकों की भरपूर वाहवाही मिल रही है। 8 अप्रैल को फिल्म को देश भर में पी वी आर के सहयोग से थिएटरों में रिलीज किया जा रहा है। दहेज की कुप्रथा को रोकने के लिए बने एक्ट 498 ए और इसके दुरुपयोग के जलते हुए मुद्दे पर बनी फिल्म “जूनी द लास्ट प्रेयर” के ट्रेलर को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। लेखक- निर्देशक और अभिनेता के तौर पर फिल्मी जगत में डेब्यू करने जा रहे अनुराग शर्मा इसी मार्मिक विषय को 8 अप्रैल को पूरे देश भर के थिएटर में लेकर आ रहे हैं।

पंचकूला के एक होटल में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जूनी का ऑफिशियल ट्रेलर भी रिलीज किया गया। “जूनी द लास्ट प्रेयर” के लेखक, निर्देशक और मुख्य किरदार निभा रहे अनुराग शर्मा की इस कल्पना को मीडिया कर्मियों के साथ-साथ फिल्म के समीक्षकों की भी तारीफ मिल रही है। जूनी में अनुराग शर्मा, मनीषा राठौर, लावनिका शर्मा और सुचिन्त सिधू ने जूनी में मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। जूनी की कहानी को लिखने से लेकर निर्देशन भी अनुराग शर्मा ने ही किया है।

सिनेमा की दुनिया के बेहद पुराने अदाकार राकेश बेदी, गुल पनाग, पंकज बेरी समेत तमाम सिने जगत के कलाकारों की तरफ से फिल्म के लिए ऑन लाइन माध्यम से तारीफ और शुभकामनाएं मिली हैं। ट्रेलर रिलीज में शिरकरत करने पहुंचे थिएटर जगत का वरिष्ठ नाम बन चुके विजय कपूर ने फिल्म के टॉपिक की भूरी-भूरी तारीफ की ।

अनुराग शर्मा ने दावा किया कि उत्तर भारत में कम से कम 60 से 70 फीसदी परिवारों को दहेज एक्ट के दुरुपयोग का सामना करना पड़ा है। अगर आपने अपने घर में ऐसा कोई मामला नहीं देखा है तो अपने पड़ोस में इस एक्ट की मार झेल चुके किसी मुसीबत ज़दा वर पक्ष को परेशान होते जरुर देखा होगा। ये दिक्कतें और तकलीफें किसी के लिए भी दिमाग और दिल को थकाने के लिए काफी होती हैं। खुद के साथ-साथ अपने परिवार को इस कानून के दुरुपयोग से तंग आकर किसी का भी भरोसा कानून या भगवान या दोनों से उठ सकता है।

भगवान के ऊपर उसका भरोसा भी इंसान के हालात बदलने के साथ-साथ डगमगाता रहता है। कभी-कभी इंसान खुद को भगवान का अंश तलाशने लगता है, कभी खुद को ही भगवान मान बैठता है तो कभी-कभी खुद को ईश्वर का बेटा मान लेता है जिसे ईश्वर ने दुनिया भर का दुख-दर्द बर्दाश्त करने के लिए दुनिया में उतारा है। 498 ए एक्ट के उत्पीड़न और भगवान या मिथ्या के संघर्ष से जूझती कहानी “जूनी द लास्ट प्रेयर” आपको हिला कर रख देने को तैयार है। उन्होंने कहा कि स्लम एरिया में रहने वाले बच्चों के लिए एक फ्री विशेष शो चलाए जाने का विचार है। उन्होंने कहा कि उनकी फिल्म समाज को एक अच्छा सामाजिक सन्देश देती है, सर्कार को चाहिए की वो इसे टैक्स माफ़ करे।

फिल्म के प्रमोशन से जुड़े सोनू त्यागी बताते हैं कि अनुराग शर्मा ने भगवान- कानून और आम इंसान की आस्था की जद्दोजहद को बेहतरीन तरीके से उन्होंने सिने पर्दे पर उतारा है। आम इंसान की 15 से 75 साल की उम्र में आने वाले उतार चढ़ाव और ईश्वर पर यकीन के संघर्ष को फिल्म में उकेरा है।

फिल्म का संगीत अभी से तेजी से पॉप्यूलर होता जा रहा है। फिल्म में ‘रब तेरा बंदा, ‘अकड़ बम-बम’ गाने युवाओं को आकर्षित करेंगे। वहीं ‘तेरे बिन और ‘होने लगा मुझे प्यार का असर लव सांग हैं जो बेहद रूमानी संगीत के साथ-साथ शानदार शायरी को समेटे हैं। ये भी युवाओं पर अपनी छाप छोड़ने जा रहे हैं।