लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

लंबे संघर्ष के बाद जीएमसीएच 32 की नर्सेज वेलफेयर एसोसिएशन की मांगे हुई पूरी….

नर्सेज वेलफेयर एसोसिएशन जीएमसीएच 32 की बहुत लंबे समय से लंबित मांग लंबे संघर्ष के बाद आज पूरी हुई । चंडीगढ़ में गृह मंत्री अमित शाह ने आज केंद्रीय वेतनमान एवं केंद्रीय सर्विस कंडीशन लागू करने की घोषणा कर दी। इस मांग के पूरे होने से चंडीगढ़ के समस्त नर्सिंग कैडर में खुशी की लहर छा गई । इस मांग को पूरा करने के लिए जीएमसीएच नर्सिंग यूनियन के प्रेसिडेंट डबकेश कुमार एवं जनरल सेक्रेटरी संदीप कुमार यादव ने सत्य पाल जैन (एडिशनल सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया एवं एक्स एमपी) का दिल से आभार व्यक्त किया है।

समस्त नर्सिंग समुदाय ने हेल्थ सेक्रेटरी श्री यशपाल गर्ग जी को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया है। इस हेतु समस्त नर्सिंग समुदाय केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी का जीवन पर्यंत ऋणी रहेंगे।