लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

श्री ब्राह्मण सभा चंडीगढ़ की कार्यकारिणी के चुनाव आज…

श्री ब्राह्मण सभा ( पंजीकृत) चंडीगढ़ की वर्तमान कार्यकारिणी की तीन साल की अवधि 31 मार्च, 2022 को समाप्त हो रही है। वर्तमान कार्यकारिणी के महासचिव यश पाल तिवारी ने बताया कि 20 मार्च, 2022 दिन रविवार को श्री ब्राह्मण सभा की एक साधारण बैठक का आयोजन होने जा रहा है जिसमें अन्य विषयों के अलावा नई कार्यकारिणी का गठन करने के लिए चुनाव भी होंगे। तिवारी ने बताया कि पूर्व प्रथानुसार पिछले लगभग चार दशकों से चले आ रहे कार्यकारिणी के चुनाव इस बार भी उपस्थित सदस्यों की सर्वसम्मति से ही संपन्न कराए जाने की संभावना है। चुनाव की प्रक्रिया को निष्पक्ष भाव से संपन्न कराने के लिए श्री ब्राह्मण सभा चंडीगढ़ के पूर्व व्यवस्थापक प्रधान और अखिल भारत ब्राह्मण महासभा के पूर्व प्रधान श्री एस डी शर्मा जी को नियुक्त किया गया है। पिछले कई दशकों से श्री एस डी शर्मा जी ही श्री ब्राह्मण सभा के चुनाव कराते चले आ रहे हैं। इस आम बैठक की अध्यक्षता श्री ब्राह्मण सभा के व्यवस्थापक सदस्य पदाधिकारी एवं वरिष्ठ संरक्षक श्री आर एन मोदगिल जी करेंगे। चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से कराने के उद्देश्य से मुख्य चुनाव अधिकारी के रूप में श्री एस डी शर्मा जी और उनके साथ श्री आर एन मोदगिल जी तथा श्री ब्राह्मण सभा के अन्य संरक्षक श्री ब्रह्मजीत कालिया सहयोग करने के लिए उपस्थित रहेंगे।
वर्तमान कार्यकारिणी के प्रधान श्री ओ पी शुक्ला जी का देहांत 10 जनवरी 2022 को हो गया था। श्री तिवारी ने बताया कि पिछले तीन वर्षों की गतिविधियों की संपूर्ण रिपोर्ट आय व्यय के ब्यौरे सहित आम सभा के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी। संशोधित सेक्टर वाइज डायरेक्टरी उपलब्ध कराने के लिए एक स्मारिका का विमोचन भी किया जायेगा।