लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

मकर संक्रांति और गुरुपर्व के उपलक्ष्य में लगाया मीठी सेवियों और मैक्रोनी का लंगर…..

चंडीगढ़:-मकर संक्रांति और दसवीं पातशाही श्री गुरु गोविब्द सिंह जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में समाजसेवी संस्था ओंकार चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा बैम्बिनो एग्रो फूड्स के सहयोग से बैम्बिनो मीठी सेवियों और मैक्रोनी का लंगर लगाया गया। यह लंगर सेक्टर 24 सी में मार्किट के सामने लगाया गया था। कड़ाके की ठंड में लगाये गए गर्म गर्म सेवियों और मैक्रोनी के लंगर को पाकर और खाकर राहगीरों के चेहरे पर तृप्ति के भाव देखते ही बनते थे।

लंगर सेवा में रविंद्र सिंह बिल्ला, पंडित सुरेश चंद, राकेश पदम, राकेश शर्मा, अरुण शर्मा, अंजू व निशा ने अपना अपना योगदान दिया।
रविंदर सिंह बिल्ला ने कहा कि मकर संक्रांति का भारतीय धर्म समाज मे विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि इसी उपलक्ष्य में आज यह लंगर लगाया है, मकर संक्रांति पर लंगर लगाना एक नेक कार्य माना जाता है।