लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

मलोया पुलिस द्वारा तीन आरोपी जुआरी गिरफ्तार….

यूटी पुलिस द्वारा शहर में नशे की रोकथाम शराब की तस्करी ,जुआ, सट्टा को लेकर लगातार अभियान चला रखा है। पुलिस आए दिन आरोपियों की धर पकड़ कर रही है। वही थाना मलोया पुलिस ने जुआ खेलने के मामले में तीन आरोपी जुआरियों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान दद्दू माजरा के रहने वाले कर 43 वर्षीय सुरेश, राम दरबार के रहने वाले 45 वर्षीय सुरेंद्र और 57 वर्षीय राजकुमार के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक पता चला है कि थाना मलोया के प्रभारी इंस्पेक्टर जसपाल सिंह भुल्लर के सुपरविजन में थाना पुलिस नववर्ष को लेकर शनिवार को एरिया में पेट्रोलिंग कर रही थी।

पेट्रोलिंग के दौरान जब पुलिस डडू माजरा कॉलोनी नजदीक वाइन शॉप के पास पहुंची तो पुलिस ने देखा कि आरोपी जुआ खेल रहे हैं। पुलिस ने तुरंत मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 8710 रुपए की रकम भी बरामद की है।

थाना मलोया के प्रभारी इंस्पेक्टर जसपाल सिंह भुल्लर का कहना है कि अगर एरिया में किसी भी अपराधी ने वारदात या नशे की तस्करी की तो पुलिस शातिर आरोपी में खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। और पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।